एक्सप्लोरर

Upcoming BMW Car: 24 मई को होगा बीएमडब्ल्यू नेक्स्ट जेनरेशन 5-सीरीज आई5 का ग्लोबल डेब्यू, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास?

BMW Cars: बीएमडब्ल्यू गाड़ियों का मुकाबला लेक्सस एनएक्स, वॉल्वो एस90, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक, जैगुआर एक्सएफ और मर्सिडीज बेंज जीएलबी जैसी लग्जरी गाड़ियों से होता है.

BMW Series: नयी बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज को 24 मई को पेश करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयीं हैं. वहीं आठवीं जेनरेशन 5-सीरीज के अलावा कंपनी अपनी आल इलेक्ट्रिक i5 को भी पेश करेगी. कंपनी ने इसके डेब्यू से पहले ही इसका एक टीजर जारी किया है, जिससे इस सेडान कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर का अंदाजा लगाया जा सकता है.

नई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज एक्सटीरियर

टीजर में आई5 के फ्रंट ग्रिल पर नई 7-सीरीज की तरह ही किडनी ग्रिल को देख जा सकता है. इसके साथ ही इसमें डबल स्लीक हेडलैंप्स, जिनके साथ वर्टिकल शेप में एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स दी गयी हैं. वहीं इलेक्ट्रिक कार होने के नाते इस पर बीएमडब्ल्यू आई मॉडल्स वाला आई बैज दिया गया है. इसके अलावा इसके बाहरी डिजाइन पर कहीं कहीं ब्लू एक्सेंट्स भी देखने को मिलता है.

नई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज

आई5 में 7-सीरीज वाला ही डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिलता है, जिसमें एक बड़ी फ्री स्टैंडिंग टच स्क्रीन, बीएमडब्ल्यू का नया 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो टेम्प्रेचर कंट्रोल करने का काम करता है. वहीं एसी माउंट टचस्क्रीन के नीचे सेप्रेटली प्लेस किये गए हैं. इसके अलावा इसके 7-सीरीज की तरह ही एम्बिएंट लाइट मॉउंटिंग देखने को मिलती है, जो डैशबोर्ड से लेकर दरवाजों तक फैली हुई है.

संभावित पावर ट्रेन

नयी 5-सीरीज आई5 डीजल-पेट्रोल के अलावा इलेक्ट्रिक कार और 48V माइल्ड हाइब्रिड के रूप में भी देखने को मिलेगी. इसके अलावा इसे प्लग-इन हाइब्रिड पावर ट्रेन भी मिलेगा. इसके अलावा आई5 में 80.7 kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है, जिसका पावर आउटपुट 340hp से 544hp तक देखने को मिल सकता है और इसकी पावर रेंज 563 किलोमीटर तक की हो सकती है.

नई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्चिंग टाइम

वर्तमान में कंपनी भारत में 5-सीरीज को 2 ट्रिम्स में बिक्री करती है, जिसमें 520d एम स्पोर्ट और 530i स्पोर्ट, जिसकी बिक्री 65.90 लाख रुपये से लेकर 68.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. इसके अलावा बीएमडब्ल्यू भारत में i7 की भी बिक्री करती है. अब जल्द ही i5 को भी भारत में ICE इंजन के साथ जल्द ही पेश किया जा सकता है.

इनसे होगा मुकाबला

भारत में बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज गाड़ियों का मुकाबला लेक्सस एनएक्स, वॉल्वो एस90, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक, जैगुआर एक्सएफ और मर्सिडीज बेंज जीएलबी जैसी लग्जरी गाड़ियों से होता है.

यह भी पढ़ें- सिट्रोएन ने लॉन्च किया C3 का टर्बो शाइन वेरिएंट, इतनी रखी गई है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget