एक्सप्लोरर

Car Care Tips: सर्दियों में ऐसे रखेंगे अपनी कार का खयाल, तो मस्त रहेगी गाड़ी की चाल!

कई बार सर्दी के मौसम में ड्राइविंग के वक्त ज्यादातर लोग कार के केबिन को गर्म रखने के चक्कर में इसे लगातार बंद रखते हैं, जबकि इससे बचना चाहिए और बीच बीच में शीशे खोलकर बाहर की हवा भी लेनी चाहिए. 

Car Driving Tips For Winters: सर्दियों के मौसम में भारत के ज्यादातर गर्म रहने वाले हिस्से भी कड़ाके की ठण्ड से भर जाते हैं, जबकि कुछ हिस्सों में तो जबरदस्त बर्फबारी भी होती है. ऐसे में डेली लाइफ काफी मुश्किल भरी हो जाती है. खासकर तब जब आप एक गाड़ी के मालिक हैं या आपको सर्दियों में भी कार ड्राइव करनी पड़ती है. आगे हम आपको कुछ जरुरी टिप्स बताने जा रहे हैं, ताकि आप इससे कुछ राहत पा सकें. 

रेगुलर मेंटेनेंस 

सर्दी के मौसम में अपनी कार से बेहतर रिस्पोंस लेने के लिए, सबसे जरुरी बात यह है कि कार का मेंटेनेंस समय पर करवाते रहें. साथ ही अगर कोई पार्ट्स जरुरत से ज्यादा घिस या टूट चुका है, तब इसे बदलवा दें. ताकि किसी तरह की असावधानी की संभावना कम हो जाये.  

हल्के गर्म पानी से साफ करें 

इस मौसम में कार की विंडस्क्रीन, खिड़की के शीशे, हेडलाइट्स-टेललाइट्स, फॉग लैंप, साइड मिरर और यहां तक की पिछली विंडशील्ड को भी साफ कर लें. ताकि विजिबिलिटी में बढ़ोतरी हो सके.   

क्विक चेकअप करें 

इस मौसम में कार लेकर कहीं भी निकलने से पहले, एक क्विक चेकअप करना न भूलें. जिसमें सारी लाइट्स सही से काम कर रहीं हैं या नहीं, ये जरूर देख लें. साथ ही सफर करते वक्त केबिन का तापमान सही रखें. वाइपर अगर खराब हो गए हों, तो बदलवा लें. 

इंजन पर नजर मार लें 

मौसम में ठंडक के चलते कार की बैटरी की परफॉरमेंस डाउन हो जाती है, जिसके चलते कार स्टार्ट करते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन अगर कार की बैटरी पुरानी है, तो इसे तुरंत चेंज करा लें. साथ ही अगर जरुरत है, तो इंजन आयल और कूलेंट भी बदल दें. 

ब्रेक और टायर भी चेक कर लें 

फॉग और बर्फ के चलते सड़कें गीली होने की वजह से, ब्रेक लगाने पर भी कार उस जगह नहीं रुक पाती जहां आप उसे रोकना चाहते हैं. इसलिए ब्रेक पैड को साफ़ कर लें या अगर ज्यादा समय हो गया है, तो बदलवा लें. ताकि ये सही से काम कर सके.   

टायर की कंडीशन ठीक है या नहीं 

इस बात को भी सुनिश्चित करना जरुरी है, टायर सही हैं या नहीं (कितने घिसे हैं या कट आदि तो नहीं). ताकि ऐसे मौसम में फिसलन आदि से बेहतर बचाव हो सके. वहीं अगर संभव है, तो आप सर्दियों के लिए, खासकर बर्फीली जगह पर अलग टायर का यूज कर सकते हैं. 

इलेक्ट्रिक कार की देखभाल 

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन तेजी पकड़ रहा है. इसलिए ये भी जरुरी हो जाता है, कि आपको इसकी देखभाल की भी जानकारी होनी चाहिए. इलेक्ट्रिक गाड़ियों की देखभाल के लिए यह सलाह दी जाती है, कि इन्हें कम तापमान में लंबे समय के लिए पार्क न करें. वहीं इन्हें बनाने वाली कुछ कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कार को लगातार एक हफ्ते से ज्यादा समय के लिए पार्क न करने की सलाह देती हैं. क्योंकि लगातार ठंडे तापमान में पार्क होने की वजह से इनकी बैटरी ठीक से काम करना बंद कर सकती है. खासकर उन जगहों पर जहां बर्फ पड़ती है. 

बीच-बीच में फ्रेश एयर भी लेते रहें 

कई बार ऐसा देखने को मिलता है, कि सर्दी के मौसम में ड्राइविंग के वक्त ज्यादातर लोग कार के केबिन को गर्म करने के चक्कर में इसे लगातार बंद रखते हैं, जबकि इससे बचना चाहिए और बीच बीच में शीशे खोलकर बाहर की हवा भी लेनी चाहिए. 

स्नैक्स ओर पानी साथ रखें 

देश के काफी हिस्सों में सर्दियों का मौसम काफी भयानक भी हो जाता है. ऐसे में हो सकता है, आप कुछ घंटो के लिए कहीं फस जाएं. इसलिए बेहतर होगा कि, आप अपनी गाड़ी में कुछ स्नैक्स और पानी की बोतल साथ लेकर चलें. 

यह भी पढ़ें- क्या है गाड़ियों में मिलने वाला ADAS सिस्टम ... कैसे करता है काम और क्या हैं इसके फायदे? समझ लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget