एक्सप्लोरर

क्या है गाड़ियों में मिलने वाला ADAS सिस्टम ... कैसे करता है काम और क्या हैं इसके फायदे? समझ लीजिये

अपनी शानदार खूबियों के चलते, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी लैस एडीएएस सिस्टम इन दिनों काफी चर्चा में है. आपको इस फीचर से लैस कार खरीदनी चाहिए या नहीं, इस खबर को पढ़कर आसानी से तय कर सकते हैं.

ADAS System in Vehicles: एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम को शार्ट में ADAS कहा जाता है. ये एक इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी असिस्टेंस सिस्टम है, जो ड्राइवर की मदद करने के लिए तैयार किया गया है. ताकि ड्राइवर की अनदेखी के चलते होने वाली दुर्घटना से सुरक्षित रहा जा सके. इसके लिए कार के चारों तरफ कई सारे सेंसर का प्रयोग किया जाता है. जो गाड़ी के चारों ओर की स्थिति को भांप कर, ड्राइवर को इसकी जानकारी देते हैं. एडीएएस सिस्टम दो तरह का हो सकता है, पैसिव और एक्टिव.

पैसिव एडीएएस सिस्टम-

ये गलत स्थिति को भांपकर ड्राइवर को अलर्ट करने का काम करता है, ताकि तुरंत जरुरी कदम उठाया जा सके. जैसे -

एंटी लॉक ब्रैकिंग सिस्टम (ABS)- इस फीचर के चलते अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी के पहिये एक दम से जाम नहीं होते, जिससे गाड़ी फिसलने या पलटने से बच जाती है. यानि ये गाड़ी की कंट्रोलिंग को बेहतर करने का काम करता है.   

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)- ये सिस्टम चारों पहियों को जरुरत के मुताबिक, अलग अलग कंट्रोल कर कार को बेहतर तरीके से अपने रास्ते पर चलने में मदद करता है. 

ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS)- ये सिस्टम ABS और ECS दोनों के साथ मिलकर काम करता है. मौसम कोई भी हो ट्रैक्शन प्रॉपर है या नहीं इसकी निगरानी करता है.  

क्रूज कंट्रोल- इस फीचर के चलते गाड़ी उसी स्पीड पर लगातार चलती रहती है, जो ड्राइवर के द्वारा सेट कर दी जाती है. ड्राइवर पैडल से अपने पैर हटाकर केवल निगरानी करता रहता है. 

एक्टिव एडीएएस-

वहीं दूसरी तरफ एक्टिव एडीएएस सिस्टम होता है, जो किसी तरह की दुर्घटना को भांपकर उसे खुद से रोकने में सक्षम होता है. ताकि संभावित दुर्घटना से बचाव किया जा सके. जैसे- 

कोलिजन अवॉयडेंस सिस्टम- ये फीचर कार के चलते समय सामने किसी रूकावट को भांपकर खुद से ब्रेक लगाने में सक्षम होता है.  

लेन असिस्ट- ये फीचर इस बात की निगरानी करता है, कि गाड़ी लेन में में चल रही है या नहीं. अगर ड्राइवर की नजर इधर-उधर होने पर गाड़ी लेन से बाहर जाती है, तो ये खुद से स्टीयरिंग को हैंडल कर लेन में रखने का काम करता है. 

अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल- ये फीचर गाड़ी के चलते समय सामने चल रही किसी अन्य गाड़ी की स्पीड का अंदाजा लगाकर, उससे एक निश्चित दूरी मेनटेन रखने में सक्षम होता है.  

भारत में ADAS फीचर से लैस कारें- 

एमजी एस्टर
महिंद्रा एक्सयूवी700 
होंडा सिटी ई:एचईवी सेडान 
एमजी जेडएस ईवी
टाटा हैरियर 
टाटा सफारी 
हुंडई टक्सन
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 
एमजी ग्लॉस्टर 
बीवाईडी अट्टो3  

यह भी पढ़ें- कंपनी फिटेड या आफ्टर मार्केट, कौन सी CNG किट वाली कार होती है बेहतर? फायदे और नुकसान समझ लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget