एक्सप्लोरर

Ola S1 vs Ather 450X vs Simple One: ई-स्कूटर सेगमेंट में ये हैं 3 बेस्ट ऑप्शन, रेंज में Simple One तो लुक और रफ्तार में Ola S1 आगे

Best E-Scooter :  ई-स्कूटर सेगमेंट में मौजूदा समय में Ola S1, Ather 450X और Simple One की चर्चा सबसे ज्यादा है. अगर आप इनमें से कुछ लेना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं इनकी खासियत और कौन है किस पर भारी.

Best E-Scooter : भारत के ई-स्कूटर का बाजार इन दिनों युद्ध का मैदान हो गया है. इस सेगमेंट में आएदिन कई नई कंपनी लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए नए फीचर्स  के साथ अपने स्कूटर को उतार रहीं हैं. अब प्रोडक्ट की सफलता के लिए सिर्फ रेंज या स्टाइल ही मायने नहीं रखता, बल्कि दूसरी चीजों के साथ फीचर्स व समय पर उसकी डिलिवरी पर भी लोग ध्यान देते हैं. ई-स्कूटर सेगमेंट में मौजूदा समय में Ola S1, Ather 450X और Simple One की चर्चा सबसे ज्यादा है. आइए जानते हैं इनकी खासियत और कौन है किस पर भारी.

तीनों की खासियत

बैटरी क्षमता के लिहाज से Simple One इन तीनों में सबसे बेहतर है. इसमें 4.8kWh की बैटरी है, जबकि Ola S1 में 2.98 kWh और Ola S1 Pro में 3.97 kWh की बैटरी है. वहीं Ather 450X में आपको 2.61 kWh की बैटरी मिलती है. पावर की बात करें तो इसमें ओला का स्कूटर आगे निकलता दिखता है. Ola में 11.5bhp का पावर जेनरेट होता है. इसके मुकाबले Simple One में 9.4 bhp और Ather में 8 bhp का पावर जेनरेट होता है. वजन के मामले में इन तीनों में Ather सबसे हल्का है, इसके बाद Simple One और फिर Ola का नंबर आता है. कुल मिलाकर इन तीनों में ओला सबसे भारी है. अब अगर रेंज की बात करें तो Ola का दावा है कि उसका S1 स्कूटर 121 किलोमीटर की रेंज देता है, जबकि प्रो वर्जन 181 किलोमीटर की रेंज देता है. Simple One इस मामले में ओला को काफी पीछे छोड़ता है. कंपनी का दावा है कि उसके इस स्कूटर में 236 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. वहीं Ather का स्कूटर 116 किलोमीटर की रेंज देता है. स्पीड के लिहाज से देखा जाए तो Ola S1 Pro लोगों की पहली पसंद हो सकता है. इसमें 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मिलती है, जबकि Simple One में यह 105km/h है. स्पीड में Ather 80 km/h के साथ इन दोनों से बहुत पीछे है.

तीनों में कमाल के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो तीनों ही ई-स्कूटर में आपको टच स्क्रीन के साथ TFT स्क्रीन मिलती है. इसमें आपको ब्लूटूथ, एलईडी लाइटिंग और वाईफाई की सुविधा भी मिलती है. स्कूटर में मोबाइल ऐप्लिकेशन फेंसिंग का भी फीचर तीनों में दिया गया है. Simple One में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है जो इन तीनों में नहीं है. वहीं Ola S1 Pro में वॉयस असिस्टेंट, क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड जैसा अलग फीचर आपको मिलेगा. अगर सीट के नीचे स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें भी ओला इन दोनों से आगे है.

कीमत पर एक नजर

Ather ई-स्कूटर सेगमेंट में काफी पहले से है, जबकि Ola और Simple One हाल ही में इस फील्ड में आए हैं. ऐसे में इन दोनों के लिए समय पर स्कूटर की डिलिवरी सबसे बड़ी चुनौती होगी. अगर कीमत की बात करें तो Ather के स्कूटर की कीमत 1.1 लाख से 1.3 लाख रुपये तक है. Ola S1 की कीमत करीब 1 लाख रुपये है, जबकि Ola S1 Pro की कीमत 1.3 लाख रुपये रखी गई है. वहीं Simple One के स्कूटर  की कीमत 1.10 लाख रुपये है. ओवर ऑल देखें तो फीचर्स के मामले में Ola और Ather की अच्छी टक्कर है, जबकि रेंज के मामले में सिपल वन इन सबसे आगे है.  

ये भी पढ़ें

EPFO: नौकरी छोड़ने के इतने दिन बाद PF से नहीं निकाला पैसा तो होगा बड़ा नुकसान! जानिए वजह

जानिए क्या है वो तरीका जिसके जरिए स्टार्टअप कंपनियों के कर्मचारी हो रहे हैं मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget