एक्सप्लोरर

फिर से भारतीयों की पहली पसंद बनी Honda Shine 125, बनाया नया रिकॉर्ड 

Honda Shine 125 : एक करोड़ ग्राहकों की उपलब्धि हासिल करने के साथ होंडा भारत का एकमात्र 125 सीसी मोटरसाइकिल ब्रांड बना है.

Honda Shine 125 Sales Report: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने घोषणा की है कि कंपनी की बाइक शाइन 125 सीसी (Honda Shine 125) ने 20 लाख यूनिट से ज्यादा की बिक्री करके एक नया कीर्तिमान बनाया है. कंपनी ने यह बिक्री उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मध्य राज्यों में की है. कंपनी ने यह भी बताया है कि पिछले 6 वर्षों में ग्राहकों ने 10 लाख से अधिक मोटरसाइकिल खरीदी है. 

Honda ने बताया है कि उसके शाइन कम्यूटर मोटरसाइकिल, 125cc के सेगमेंट में 50% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है और बाइक ने पहले भी भारत में एक करोड़ ग्राहक मील का पत्थर हासिल किया है, जिससे कंपनी के इस बाइक की लोकप्रियता को समझा जा सकता है. 

कम्पनी ने अपनी इस उपलब्धि पर क्या कहा? 

कम्पनी की इस उपलब्धि पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने बताया, “हम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में अपने ग्राहकों के आभारी हैं. 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट की डिमांड में बढ़ते बदलाव के साथ होंडा शाइन वास्तव में अपने ग्राहकों के लिए एक अच्छी पेशकश लेकर आया है." ओगाटा ने बताया कि कंपनी के पास 1200 से अधिक होंडा 2 व्हीलर टचपॉइंट हैं, जो हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. 

बढ़िया माइलेज के साथ देती है दमदार पावर 

एक करोड़ ग्राहकों की उपलब्धि हासिल करने साथ होंडा भारत का एकमात्र 125 सीसी मोटरसाइकिल ब्रांड बना है. आपको बता दें होंडा शाइन को पहले भी 125 सीसी सेगमेंट में 29 फीसदी साल-दर-साल इजाफा के साथ सबसे पसंदीदा विकल्प के लिए सम्मानित किया गया था. इस मोटरसाइकिल में एक 125 सीसी इंजन मिलता है, जो कि 7,500 आरपीएम पर 10.72 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 6,000 आरपीएम पर 10.9 एनएम का पीक टॉर्क देता है. इसके इंजन में फाइव-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. 

फ्लेक्स फ्यूल बाइक लॉन्च करने की है कंपनी की योजना 

साथ ही साथ कंपनी ने ये भी खुलासा किया कि वह फ्लेक्स फ्यूल-आधारित मॉडल पेश करने पर काम कर रही है. ये बाइक्स 2023 तक भारतीय बाजार में देखने को मिल सकती हैं. कंपनी की योजना अंतरराष्ट्रीय बाजार प्रचलित कुछ चुनिंदा मॉडल्स को कंप्यूटर बाइक के समान पेश करने की हो सकती है.

यह भी पढ़ें :-

बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध हैं ये 7-सीटर कार, कीमत 10 लाख से भी कम

इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आती हैं ये 5 सस्ती एसयूवी, स्टार्टिंग महज 7.99 लाख रुपये से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hero की नई बाइक्स का मेगा प्लान, 150cc से 411cc तक जल्द आएंगे कई नए मॉडल
Hero की नई बाइक्स का मेगा प्लान, 150cc से 411cc तक जल्द आएंगे कई नए मॉडल
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
अगर खरीदने का प्लान था तो जान लें, Bajaj की ये बाइक अब नहीं मिलेगी
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर
Access 125 या Jupiter 125? मानसून से पहले जान लें कौन है बेहतर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget