एक्सप्लोरर

Hero Splendor: नए कलर में लॉन्च हुई हीरो स्पलेंडर प्लस, जानिए क्या है खासियत

देश में Hero Splendor Plus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 70,658 रुपये है जबकि इसका हाई एंड वेरिएंट 72,978 रुपये में उपलब्ध है.

Hero Splendor Plus in New Color: दोपहिया वाहन के बाजार में भारत की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्प्लेंडर प्लस (Splendor Plus) को एक नए सिल्वर नेक्सस ब्लू रंग के विकल्प में बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस कम्यूटर बाइक की एक्स शोरूम कीमत 70,658 रुपये है. इस नए कलर ऑप्शन के शामिल होने के बाद अब यह बाइक कुल 6 रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध है.  

सबसे ज्यादा बिकती है यह बाइक

Hero Splendor Plus अब हैवी ग्रे विद ग्रीन, ब्लैक विद सिल्वर, मैट शील्ड गोल्ड, ब्लैक विद स्पोर्ट्स रेड, ब्लैक विद पर्पल, सिल्वर नेक्सस ब्लू जैसे 6 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. इस बाइक में कलर के अलावा बाकी सब कुछ पहले जैसा है. भारत में इस बाइक की औसतन 2.5 लाख यूनिट्स की हर महीने बिक्री होती है.   

Hero Splendor Plus का इंजन

Hero की इस कम्यूटर बाइक में एक 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया जाता है, जो 8,000 आरपीएम पर 7.9 bhp का मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 8.05 न्यूटन मीटर का उच्चतम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस बाइक को i3S आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है. 

फीचर्स और कीमत

इस बाइक के दोनों ही पहियों में ड्रम ब्रेक देखने को मिलता है, साथ ही स्प्लेंडर को एक इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम से भी लैस किया गया है. इस बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल स्प्रिंग-लोडेड रीयर शॉक एब्जॉर्बर दिए जाते हैं. 

देश में Hero Splendor Plus की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 70,658 रुपये है जबकि इसका हाई एंड वैरिएंट 72,978 रुपये में उपलब्ध है. हाल ही में इस बाइक को एक नए हाई टेक वर्जन में Hero Splendor XTEC नाम से पेश किया गया था.

यह भी पढ़ें :-

टाटा मोटर्स फिर करेगी धमाका, 28 सितंबर को लॉन्च होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Keeway Bikes: कीवाय ने लॉन्च की दो नई बाइक्स, कीमत भी है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget