एक्सप्लोरर

सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना पछताने के अलावा कुछ नहीं होगा!

नई बाइक हो या सेकेंड हैंड बाइक, बाइक के प्रति एक बाइकर का प्यार उतना ही रहता है.

नई बाइक हो या सेकेंड हैंड बाइक, बाइक के प्रति एक बाइकर का प्यार उतना ही रहता है. पहली बार बाइक खरीदना एक खास अहसास होता है. कुछ लोग नई बाइक खरीदने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं, या यूं कह लें वो अफ़्फोर्ड नहीं कर सकते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें अपने सपने को छोड़ देना चाहिए. जिनके पास कम बजट है, उनके लिए सेकेंड हैंड बाइक खरीदना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि, इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. चलिए, जानते हैं कि सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले कौन सी बातें ध्यान रखने योग्य हैं.

बाइक खरीदने का उद्देश्य
बाइक खरीदने के उद्देश्य के बारे में सोचें. बाइक खरीदना ही एकमात्र खर्च नहीं है, आपको रखरखाव, बाइक बीमा, ईंधन आदि का भी ध्यान रखना होगा. मसलन, अपने आप से पूछें, क्या आपको ऐसी बाइक की आवश्यकता है जिससे आपको एवेरेज अच्छी मिले या क्या आपको एक क्रूजर बाइक की आवश्यकता है, जिसे आप लंबी सड़क यात्राओं पर चला सकें.

रिसर्च करें
एक बार जब आप उद्देश्य के बारे में विचार कर लेते हैं, तो उपलब्ध विकल्पों के बारे में गहराई से शोध करने का समय आ गया है. सेकेंड-हैंड बाइक खरीदने के लिए आपको बाइक डीलर पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है. आप इसे किसी मित्र या किसी मान्यता प्राप्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं. यहां तलाशे कि आपके काम की कोई बाइक बिक रही है या नहीं.

अच्छे से जांच लें और टेस्ट राइड लें
आप जिस बाइक को खरीदने जा रहे हैं, उसे ध्यान से देखें. इसका गहन निरीक्षण करें. बाहर की तरफ डेंट और खरोंच न हो इसे देख लें. फिर, टेस्ट राइड लें. इससे आप बाइक के परफॉर्मेंस को पूरी तरह से जान पाएंगे. अगर आप बाइक के इंजन से अच्छी तरह वाकिफ हैं, तो पांच मिनट की सवारी भी आपको बाइक के बारे में बता सकती है. यदि आप नौसिखिए हैं, तो आप बाइक की सवारी कर पता लगाने के लिए एक अनुभवी मित्र या विश्वसनीय मैकेनिक को साथ ले लें.

चेसिस नंबर चेक करें
आप जिस बाइक को खरीदने जा रहे हैं, उसके साथ सहज होने के बाद इसके चेसिस नंबर की जांच के लिए कुछ समय निकालें. प्लेट और इंजन पर लगे नंबर का मिलान होना चाहिए. पुरानी बाइक्स पर इस नंबर का पता लगाना मुश्किल हो सकता है लेकिन मैकेनिक इसे आसानी से ढूंढ सकता है. रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में भी यही चेसिस नंबर लिखा होना चाहिए.

सेकेंड-हैंड बाइक खरीदने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • बाइक बीमा - आपके नाम पर ट्रांसफर
  • प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट
  • आरटीओ फॉर्म: फॉर्म 28, फॉर्म 29, फॉर्म 30
  • बिक्री रसीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW की इस नई बाइक में क्या है खास? 48 HP इंजन के साथ हुई एंट्री
BMW की इस नई बाइक में क्या है खास? 48 HP इंजन के साथ हुई एंट्री
Honda ने रिकॉल कीं ये बाइक्स, कहीं आपकी गाड़ी भी तो खराब नहीं?
Honda ने रिकॉल कीं ये बाइक्स, कहीं आपकी गाड़ी भी तो खराब नहीं?
Royal Enfield का 450cc धमाका! Scrambler और GT की एंट्री
Royal Enfield का 450cc धमाका! Scrambler और GT की एंट्री
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
How To Make Kunafa At Home: घर पर कैसे बनाएं अरब का फैमस कुनाफा? स्वाद का दीवाना हो जाएगा पूरा परिवार
घर पर कैसे बनाएं अरब का फैमस कुनाफा? स्वाद का दीवाना हो जाएगा पूरा परिवार
सरकार की इस योजना से शुरू करें बागवानी, 3 साल में मिल सकती है 2.5 लाख तक की मदद
सरकार की इस योजना से शुरू करें बागवानी, 3 साल में मिल सकती है 2.5 लाख तक की मदद
Embed widget