एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Celerio: 50,000 में घर ला सकते हैं 35 Km माइलेज वाली Maruti की ये लो मेंटेनेंस कार,जानें पूरी डिटेल्स

Best Affordable Mileage Car: अगर आप ऑफिस के लिए सस्ती और माइलेज वाली कार ढूंढ रहे हैं, तो मारुति सेलेरियो एक बढ़िया विकल्प है. आइए इसकी ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट और EMI की डिटेल्स जानते हैं.

Maruti Suzuki Celerio On Road Price: अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो बेहतर माइलेज, सुरक्षा, और लो मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ बजट में आए, तो Maruti Suzuki Celerio आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. 50,000 की मामूली डाउन पेमेंट पर इस कार को EMI में घर लाया जा सकता है

भारतीय बाजार में मारुति सेलेरियो की एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, इसके CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये है. अगर आप दिल्ली में Celerio का LXI बेस वेरिएंट खरीदते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 6.25 लाख रुपये पड़ेगी.

क्या है EMI का हिसाब?

यदि आप इसे एक साथ भुगतान नहीं करना चाहते और 50,000 की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 5.75 लाख रुपये का लोन लेना होगा. अगर यह लोन 9% की ब्याज दर पर 5 साल की अवधि के लिए लिया जाता है, तो हर महीने की EMI लगभग 12,000 बनेगी. इस अवधि में कुल ब्याज लगभग 1.45 लाख होगा और इस तरह पूरी गाड़ी की कीमत करीब 8 लाख हो जाएगी. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है, जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और जो सस्ती EMI में कार खरीदना चाहते हैं.

इंजन और माइलेज 

इंजन की बात करें तो Celerio में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है, जबकि CNG वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स उपलब्ध है. यह इंजन शहर और हाईवे दोनों स्थितियों में बेहतरीन संतुलन और परफॉर्मेंस देता है.

माइलेज की बात करें तो Celerio का पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 25.24 KMPL, ऑटोमैटिक वेरिएंट 26.68 KMPL, और CNG वेरिएंट 34.43 Km/Kg का माइलेज देता है. यह आंकड़े इसे भारत की सबसे फ्यूल एफिशिएंट CNG कारों में से एक बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना लंबी दूरी की यात्रा करते हैं.

कैसा है फीचर्स ?

फीचर्स के मामले में भी Celerio अपनी कीमत के मुकाबले बेहतरीन ऑफर देती है. इसमें 6 एयरबैग (वेरिएंट के अनुसार), 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, पावर विंडो, इलेक्ट्रिक ORVMs, और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कार Latest safety standards पर खरा उतरती है.

Celerio का मुकाबला

कंपटीशन की बात करें तो Celerio का मुकाबला Tata Tiago से है, जो अपनी बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है. लेकिन तुलना करने पर Celerio को कुछ अहम फायदे मिलते हैं जैसे कि इसकी शुरुआती कीमत 5.64 लाख, जबकि Tiago की 5.65 लाख है. Celerio में CNG वेरिएंट उपलब्ध है, जबकि Tiago में फिलहाल नहीं है. Celerio का CNG माइलेज 34.43 Km/Kg है, जो कि Tiago में मौजूद नहीं है. Celerio के लिए कम डाउन पेमेंट पर आकर्षक लोन स्कीम उपलब्ध है, जो Tiago में सीमित है.

इसलिए यदि आप एक ऐसी कार चाहते हैं जो कम कीमत में ज्यादा माइलेज, कम रखरखाव, और सुरक्षा सुविधाओं से भरपूर हो, तो Maruti Suzuki Celerio आपके लिए एक स्मार्ट और किफायती विकल्प है.

ये भी पढ़ें: भारतीय बाजार से इस पॉपुलर बाइक ने कहा अलवीदा, जानें क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget