एक्सप्लोरर

नई Force Gurkha इन धांसू फीचर्स के साथ आज भारत में होगी पेश, Mahindra Thar से ऐसे होगा मुकाबला

नई Force Gurkha में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लैक डैशबोर्ड, सर्कूलर AC वेंट्स, फ्रंट पावर विंडो और थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. जानिए इसका इंजन कैसा होगा.

भारतीय ऑटो बाजार में 2021 Force Gurkha SUV की चर्चाएं लंबे समय से की जा रही हैं. इस शानदार एसयूवी का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. कंपनी आज इस एसयूवी पर से पर्दा उठाने जा रही है. डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर्स देखने को मिलेंगे. भारत में इसका मुकाबला पॉपुलर SUV Mahindra Thar से होगा. हालांकि अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है. आइए इसके फीचर्स और इंजन के बारे में जानते हैं. 

मिलेंगे ये फीचर्स
नई फोर्स गुर्खा में फ्रेश एस्थेटिक्स, शानदार केबिन देखने को मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि नई फोर्स गुर्खा में नई हेडलाइट्स के साथ सर्कूलर डे टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिंगल स्लॉट ग्रिल के बीच में कंपनी का बड़ा सा लोगो देखने को मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए फॉग लैम्प्स, व्हील क्लैडिंग और ब्लैक आउट साइड रियर व्यू मिरर और रूफ कैरियर जैसे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा इसके केबिन की बात करें तो इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लैक डैशबोर्ड, सर्कूलर AC वेंट्स, फ्रंट पावर विंडो और थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. इन बदलावों के साथ यह गाड़ी ज्यादा दमदार नजर आएगी.

दमदार है इंजन
सेकेंड जेनरेशन गुरखा में BS6 मानक वाला 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो कि 90bhp की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा, साथ ही इसमें फोर व्हील ड्राइव (4x4) की भी सुविधा मिलेगी. इस गाड़ी में डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर्स मिलेंगे. 

Mahindra Thar से होगा मुकाबला 
2021 Force Gurkha का मुकाबला Mahindra Thar से होगा. महिंद्रा थार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसमें एक नया 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल  गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक (AT) का भी ऑप्शन मिलता है. इसके फ्रंट में डबल wishbone के साथ कोइल ओवर डम्पर और स्टेबिलाइजर बार सस्पेंशन दिया है जबकि इसके फ्रंट में सॉलिड रियल एक्सेल  सस्पेंशन और स्टेबिलाइजर बार दिया है, जिसकी मदद से थार खराब रास्तों को आसानी से पार कर जाती हैं. महिद्रा थार की एक्स-शो रूम कीमत 12.12 लाख रुपये से लेकर 14.17 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Car Launch: भारत में आज दस्तक देने जा रही MG Astor, SUV में मिलेगा वॉइस कमांड फीचर

Upcoming SUVs: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धमाकेदार SUVs, जानें इनकी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Barrier-Free Toll पर सावधान, इन 3 चीजों का रखें ध्यान
Barrier-Free Toll पर सावधान, इन 3 चीजों का रखें ध्यान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget