एक्सप्लोरर

Vidur Niti: हमेशा दुखी रहते हैं ये 6 तरह के लोग, जानें कहीं आप इनमें से तो नहीं

Vidur Niti: महात्मा विदुर हस्तिनापुर के सम्राट, जन्मांध धृतराष्ट्र के सौतेले भाई थे. वे बचपन से ही धृतराष्ट्र के सलाहकार और मार्गदर्शक थे.

Vidur Niti: महाराज धृतराष्ट्र जन्म से अंधे थे. उन्हें लोगों की अच्छाइयां और बुराइयां दिखाई नहीं देती थी. किसी मनुष्य के व्यवहार का आंकलन वे सिर्फ उसकी आवाज सुनकर ही कर पाते थे. ऐसे में महात्मा विदुर उनके लिए चक्षु के समान थे. जो महाराज धृतराष्ट्र को सही गलत के बारे में बताया करते थे. महात्मा विदुर में महाराज धृतराष्ट्र को लोगों के हाव-भाव और व्यवहार को परखने के लिए उन्हें कुछ संकेत बताए थे. जिसके आधार पर महाराज धृतराष्ट्र लोगों के बारे में अपने विचार व्यक्त करते थे. विदुर जी ने महाराज को छह प्रकार के व्यक्तियों के बारे में बताया था जो हमेशा दुखी रहते हैं.

ये हैं वो 6 प्रकार के व्यक्ति

  1. ईर्ष्या करने वाला: महात्मा विदुर जी कहते हैं कि जो व्यक्ति सदा दूसरों से ईर्ष्या करता है. दूसरों के सुख को देखकर दुखी रहता है. अपने आपको उनसे हीन मानता है. अपने आप को उनके बराबर दिखाने का दिखावा करता है. वह व्यक्ति सदैव दुखी रहता है.
  2. दूसरों से घृणा करने वाला: वह व्यक्ति जो दूसरों को देख कर घृणा करता है. उसके कामों को नीच समझता है. उसके साथ उठना बैठना पसंद नहीं करता है. जो सदैव दूसरों को अपने से निम्न समझता है. वह सदा दुखी रहता है.
  3. असंतुष्ट व्यक्ति: विदुर जी कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने आप में संतुष्ट नहीं होता है. वह दूसरों को देखकर हमेशा दुखी रहता है. उसे दूसरों की चीजें अच्छी लगती हैं जिसके कारण वह उसे पाने की लालसा रखता है. इस वजह से वह हमेशा दुखी रहता है.
  4. क्रोध करने वाला: महात्मा विदुर के कथनानुसार जो व्यक्ति हमेशा नकारात्मक भाव रखता है. किसी कार्य से संतुष्ट नहीं रहता है. छोटी से छोटी बात पर भी क्रोधित हो जाता है. ऐसा व्यक्ति सदैव दुखी रहता है.
  5. शंकालु व्यक्ति: विदुर जी कहते हैं कि जो व्यक्ति सदा दूसरों पर शंका करता है. उनके के कामों की निंदा करता है. हर वक्त हर किसी पर संदेह करता है. वह व्यक्ति सदैव दुखी रहता है.
  6. पराश्रित व्यक्ति: विदुर नीति (Vidur Niti) के अनुसार जो व्यक्ति दूसरों के अधीन होता है. उसका अपना कोई वजूद नहीं होता है. वह अपनी इच्छा अनुसार कोई कार्य नहीं कर पाता है. जिसके कारण वह सदैव दुखी रहता है.
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 26 अक्टूबर 2026: मकर को विदेश से अटका धन मिलेगा, कन्या को आर्थिक लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 26 अक्टूबर 2026: मकर को विदेश से अटका धन मिलेगा, कन्या को आर्थिक लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Sharad Purnima 2026: आज आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें चंद्रदर्शन का महत्व और अर्घ्य देने की विधि
Sharad Purnima 2026: आज चंद्रदर्शन का क्या है महत्व? जानें पूजा विधि और आपके शहर में चांद निकलने का समय
Kal Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार को बना दुर्लभ योग! तुला, धनु और मीन को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार को बना दुर्लभ योग! तुला, धनु और मीन को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
Weekly Love Horoscope 25 to 31 October 2026: क्या इस हफ्ते सुलझेंगी पुरानी गलतफहमियां? पढ़ें मेष से मीन तक का संपूर्ण साप्ताहिक लव राशिफल
Weekly Love Horoscope 25 to 31 October 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ लेगी खूबसूरत मोड़ और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें 12 राशियों का प्रेम भविष्यफल

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget