एक्सप्लोरर

Vastu Tips For Office Bag: ऑफिस बैग में ये चीजें! करियर पर लग सकती है रोक, वास्तु के अनुसार करें बदलाव

Vastu Tips in Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका ऑफिस बैग भी आपकी तरक्की के लिए अहम माना जाता है. ऐसे में ऑफिस बैग के अंदर कुछ चीजें रखना आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है. जानिए इसके बारे में.

Vastu Tips For Office Bag: करियर में सफलता पाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं. हर किसी की चाहत होती है कि उसे ऑफिस में पहचान मिले, बॉस तारीफ करें और समय पर प्रमोशन भी मिल जाए. लेकिन कई बार देखा जाता है कि पूरी मेहनत के बावजूद भी सफलता हाथ से फिसल जाती है.

ऐसे में जरूरी है कि मेहनत के साथ-साथ वास्तु और ज्योतिष के कुछ नियमों का भी ध्यान रखा जाए. क्या आपको पता है कि आपके ऑफिस बैग में रखी कुछ चीजें आपकी तरक्की में बाधा बन सकती हैं? जी हां, ये चीजें आपकी एनर्जी को प्रभावित कर सकती हैं और नकारात्मक ग्रहों का असर बढ़ा सकती हैं. आइए जानते हैं, ऑफिस बैग में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए ताकि आपकी तरक्की का रास्ता ना रुके.

मेकअप और ज्वेलरी
अक्सर महिलाएं अपने बैग में लिपस्टिक, काजल या छोटी-मोटी ज्वेलरी रखती हैं. लेकिन ज्योतिष के अनुसार ये चीजें शुक्र ग्रह से जुड़ी होती हैं, जबकि ऑफिस का वातावरण बुध और मंगल ग्रह से संबंधित माना जाता है. इस वजह से ये चीजें आपकी एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता पर असर डाल सकती हैं.

नेल कटर या छोटा चाकू
नेल कटर या छोटा चाकू साथ रखना सामान्य बात लगती है, लेकिन वास्तु के अनुसार ये चीजें अवसरों और रिश्तों को 'काटने' का संकेत मानी जाती हैं. इससे आपके करियर में रुकावट आ सकती हैं और लोगों के साथ आपके संबंध भी प्रभावित हो सकते हैं.

परफ्यूम और डियोड्रेंट
बैग में रोजाना परफ्यूम या डियोड्रेंट रखना भी आपके काम में रुकावट डाल सकता है. इन उत्पादों में मौजूद अल्कोहल तत्व मानसिक एकाग्रता को कमजोर करते हैं. इससे ऑफिस के प्रति गंभीरता में कमी आती है और तरक्की की रफ्तार धीमी हो सकती है.

पर्सनल हाइजीन से जुड़ी चीजें
टूथब्रश, कंघी या अन्य व्यक्तिगत साफ-सफाई से जुड़ी चीजें ऑफिस बैग में रखना सही नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीजों से आस-पास की एनर्जी प्रभावित होती है, जिससे ऑफिस में नेगेटिव माहौल बनता है और आपका मन काम में नहीं लगता.

गंदे या पहने हुए कपड़े
अगर आप ऑफिस बैग में कभी-कभी इस्तेमाल किए हुए या गंदे कपड़े रख लेते हैं, तो यह आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, जो आपकी थकान और चिड़चिड़ेपन का कारण बनती है. इससे आपका फोकस कमजोर होता है और काम में मन नहीं लगता.

अगर आप ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं और करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो अपने ऑफिस बैग की चीजों पर भी ध्यान दीजिए. वास्तु और ज्योतिष दोनों के अनुसार ऑफिस बैग में सिर्फ जरूरी और सकारात्मक चीजें रखें. छोटी-छोटी बातें भी आपकी तरक्की का रास्ता बना सकती हैं. मेहनत के साथ-साथ अगर आपकी एनर्जी और ग्रह भी साथ दें, तो सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा विगत 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, पारिवारिक समस्याओं और वैवाहिक जीवन की जटिलताओं पर गहन कार्य कर रहे हैं. इस लंबे अनुभवकाल में आपने हजारों लोगों को जीवन के निर्णायक मोड़ों पर ज्योतिषीय और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान किया है. आपकी ख्याति एक ऐसे विद्वान के रूप में है जो केवल ग्रहों की गणना नहीं करते, बल्कि व्यक्ति की मानसिकता, सामाजिक परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी कुंडली के साथ जोड़कर समाधान प्रस्तुत करते हैं. आपने M.A. (आचार्य) की उपाधि ज्योतिष शास्त्र में प्राप्त की, और वर्तमान में आप "A Study on Philandery and Problems in Marriage" विषय पर पीएच.डी. कर रहे हैं. यह शोध विषय आधुनिक समाज की उस गहरी समस्या को केंद्र में रखता है, जो विवाहों के विघटन, चरित्र दोष (Philandery), और मानसिक-सामाजिक तनाव से जुड़ी है. संजीत कुमार मिश्रा विवाह, संतान, प्रेम संबंध, पारिवारिक कलह, तथा करियर से जुड़े जटिल मामलों का समाधान वैदिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से करते हैं. लेखन, शोध और व्याख्यान के माध्यम से आप ज्योतिष को जन-जागरूकता और आत्मनिर्माण का माध्यम बना रहे हैं.    

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
Delhi AQI Today: दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ दमघोंटू हवा, रोहिणी-IIT सबसे प्रदूषित
दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ दमघोंटू हवा, रोहिणी-IIT सबसे प्रदूषित
Google Maps: बिना बताए गूगल मैप्स कैसे पता कर लेता है ट्रैफिक जाम, कौन देता है जानकारी?
बिना बताए गूगल मैप्स कैसे पता कर लेता है ट्रैफिक जाम, कौन देता है जानकारी?
मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक
मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक
Embed widget