एक्सप्लोरर

Morning Tips: ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Brahma Muhurta: शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त का अर्थ में ब्रह्म मतलब परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ होता है समय. ब्रह्म मुहूर्त को परमात्मा का समय माना गया है.

Morning Tips In Hindi: सुबह-सुबह का समय बहुत अच्छा माना जाता है. हिंदू धर्म और ज्‍योतिष शास्‍त्र में सुबह किए जाने वाले कुछ काम बहुत शुभ माने गए हैं. शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त का खास महत्व बताया गया है. जब रात का अंधकार हटने वाला होता है तो उस समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है. ये सुबह 4 बजे से लेकर 5:30 बजे तक का समय होता है. इस समय किए जाने वाले कुछ कार्यों के बेहद सकारात्मक परिणाम मिलते हैं.

माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में किए गए कुछ काम व्यक्ति को जीवन में सफलता दिलाते हैं. इस समय की गई पूजा से देवी-देवताओं की कृपा बरसाती है. शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त का अर्थ में ब्रह्म मतलब परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ होता है समय. यानी ब्रह्म मुहूर्त को परमात्मा का समय माना गया है. 

ब्रह्म मुहूर्त काल के समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बहुत ज्यादा होता है. माना जाता है कि इस समय देवी-देवता स्वयं धरती पर आते हैं. इसलिए इस समय की गई पूजा से विशेष लाभ मिलता है. जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त के कौन सा काम करना शुभ माना जाता है.

ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त के समय उठकर ध्यान लगाना चाहिए. ब्रह्म मुहूर्त ऐसा समय होता है, जब वातावरण में पूर्ण रूप से शांति होती है. यह समय ध्यान और योग के लिए उत्तम माना जाता है.  इस समय मन बिल्कुल शांत रहता है और मन में कोई नकारात्मक भावना नहीं आती है. इस समय व्यक्ति को किसी तरह का तनाव नहीं रहता है.
  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करनी चाहिए. भगवान की उपासना के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ होता है. इस समय पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.
  • ब्रह्म मुहूर्त का समय पाठन के लिए अति उत्तम होता है.  छात्रों के लिए यह समय बहुत उपयोगी माना गया है. माना जाता है कि इस समय पढ़ाई करने से व्यक्ति को चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं. 
  • ब्रह्ममुहूर्त में उठ कर मंत्रों का जाप करने से इसके प्रभाव शीघ्र देखने को मिलते हैं. ।।करागे वसति लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। कर मूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्॥ सुबह-सुबह इस मंत्र को पढ़ते हुए दोनों हाथों को जोड़ कर देखना चाहिए. इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है.

ये भी पढ़ें

बुध के वक्री होने से इन राशियों के जीवन में आएगा तूफान, रहना होगा सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाभरणी श्राद्ध 29 सितंबर को, जानें भरणी नक्षत्र में श्राद्ध करने का क्या है महत्व
Mahabharani Shraddha 2026: महाभरणी श्राद्ध क्या है और क्यों है खास?
Shukra Vakri 2026: शुक्र पितृ पक्ष में होंगे वक्री, दिवाली तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
शुक्र पितृ पक्ष में होंगे वक्री, दिवाली तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Tarot Card Rashifal: मीन के कमीशन और एजेंसी व्यापार में बंपर उछाल, कुंभ के पूरे होंगे अटके प्रॉपर्टी सौदे; देखें कार्ड्स का इशारा
टैरो राशिफल 29 सितंबर 2026: कर्क को बंपर धन लाभ, सिंह को विदेशी क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर; जानें 12 राशियों का भाग्य
Navratri vs Durga Puja: नवरात्रि 9 दिन और दुर्गा पूजा 5 दिन की क्यों? जानें दोनों में अंतर
नवरात्रि और दुर्गा पूजा एक ही हैं या अलग? 9 दिन और 5 दिन का फर्क समझें

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget