एक्सप्लोरर

Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है? जानें इस व्रत से जुड़े नियम और इसका महत्व

Margashirsha Purnima December 2023: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह का बड़ा महत्व है. इस माह में आने वाली पूर्णिमा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन दान-दक्षिणा करने से बहुत लाभ मिलता है.

Margashirsha Purnima: मार्गशीर्ष माह हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना होता है. ज्‍योतिष शास्त्र में इस महीने को बहुत ही शुभ माना गया है. यह महीना भगवान कृष्‍ण का प्रिय है. इस शुभ माह में लक्ष्‍मी माता के साथ भगवान कृष्‍ण की उपासना की जाती है. पौराणिक मान्याताओं के अनुसार मार्गशीर्ष माह से ही सतयुग काल की शुरुआत हुई थी. इस माह में आने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है जिसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहते हैं. 

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और तप का विशेष महत्व होता है. इस दिन हरिद्वार,बनारस,मथुरा और प्रयागराज आदि जगहों पर दूर-दूर से लोग पवित्र नदियों में स्नान और तप करने के लिए आते हैं. इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर, मंगलवार के दिन है. जानते हैं इस दिन से जुड़े नियम के बारे में.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत के नियम

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने और पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान नारायण की पूजा की जाती है. इसलिए सुबह उठकर भगवान का ध्यान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. स्नान के बाद सफेद कपड़े पहनकर आचमन करें. इसके बाद ऊँ नमोः नारायण का जाप करते हुए भगवान को गंध और पुष्प अर्पित करें. पूजा स्थल पर वेदी बनाकर उसमें हवन करें. इस दिन रात के समय भगवान नारायण की मूर्ति के पास ही शयन करना चाहिए. व्रत के दूसरे दिन किसी ब्राम्हण या जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन कराकर उन्हें दान-दक्षिणा देकर विदा करना चाहिए.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ काम करना उपयोगी होता है. इस दिन तुलसी की जड़ की मिट्टी से पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में स्नान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है. माना जाता है कि इस दिन किये जाने वाले दान का फल अन्य पूर्णिमा की तुलना में 32 गुना अधिक मिलता है. यही वजह है कि इस पूर्णिमा को बत्तीसी पूर्णिमा भी कहा जाता है. 

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करना या कथा सुनना बहुत फलदायी होता है. इस दिन गरीबों व ब्राह्मणों को भोजन और दान-दक्षिणा देने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

ये भी पढ़ें

साल 2024 में इन राशि के लोगों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, जीवन में आएंगे महत्वपूर्ण बदलाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget