एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें दान और सूर्य उपासना, मिलेगा पुण्य फल

Makar Sankranti 2025 Daan: 14 जनवरी 2025 को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे और इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. इस दान विशेषरूप से दान का महत्व है. लेकिन राशिनुसार दान करना अतिशुभ होता है.

Makar Sankranti 2025 Daan: इस वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार मंगलवार, 14 जनवरी 2025 को है. इस दिन पुण्य काल में किए गए जप, तप, दान पुण्य, स्नान, श्राद्ध तर्पण का फल अन्य दिनों में दिए जाने वाले दान से एक हजार गुना तथा गुप्त दान से एक लाख गुना अधिक फल मिलता है. साथ ही इस दिन  पितरों के नाम पर तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में समृद्धि आती है.

दान का महत्व (Importance of Daan)

अर्थ की शुद्धि के लिए दान आवश्यक है. जिस प्रकार बहता हुआ पानी शुद्ध रहता है उसी प्रकार धन भी गतिशील रहने से शुद्ध होता है. धन कमाना और उसे शुभ कार्यां में लगाना अर्थ की शुद्धि है. दान कई प्रकार का हो सकता है- अर्थ दान, विद्या दान, श्रम दान, ज्ञान दान, अंग दान, अन्न दान, रक्त दान आदि इनमें से हर एक की अपनी महत्वता है.

मकर संक्रांति पर पूजा पाठ, स्नान और दान के लिए पूरे दिन पुण्य काल रहेगा. गंगा स्नान और दान-पुण्य के लिए सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शुभ समय शुरू हो रहा है. साथ ही इस बार मकर संक्रांति पर महालक्ष्मी योग, विष्कुंभ योग का निर्माण हो रहा है, जो अति शुभ है. यदि इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार दान, मंत्र जाप करेंगे तो आपके घर में सदैव आर्थिक लाभ होने के साथ आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुषियां का वास होगा. आइए जानते हैं इस दिन किस राशि के जातक को किन चीजों का दान, मंत्र और सूर्य उपासना करनी चाहिए.

मकर संक्रांति पर करें राशि अनुसार दान (Daan According to Zodiac Sign)

  • मेष राशि (Aries): मेष राशि वाले जल में कुमकुम, लाल पुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. गुड़ का दान दें. कार्यों से लाभ तथा कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी. ऊँ ब्रह्मणे नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें.
  • वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वाले जल में सफेद चंदन, दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. चावल का दान दें. इससे आपको सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, बिजनस में लाभ साथ ही जीवन में खुशियां आएगी. ऊँ श्रीमंते नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें.
  • मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वाले जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. मूंग की दाल की खिचड़ी दान करें और गाय को चारा दें. शुभ समाचार मिलेगा, जीवन में आ रही परेशानियां भी कम हो जाएंगी. ऊँ दीप्त मूर्तये नमः।। का एक माला जाप करें. 
  • कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वाले जल में दूध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. चावल-मिश्री-तिल का दान दें. करियर में सफलता मिलेगी. कलह-संघर्ष खत्म होगा. ऊँ आत्म रूपिणे नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें. 
  • सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वाले जल में कुमकुम तथा लाल पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. तिल, गुड़, गेहूं, सोना दान दें. लम्बे समय ये अटके-लटके कार्य बनने लगेंगे. पुण्य फलों की प्राप्ति होगी और जीवन में सुख-शांति रहेगी. ऊँ घृणी सूर्याय नमः मंत्र का एक माला जाप करें.
  • कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वाले जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. गाय को हरा चारा दें. मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें. जीवन में आ रही परेशानियां कम होगी और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी. वहीं आप ऊँ जरतकराय नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें. 
  • तुला राशि (Libra): तुला राशि वाले जल में सफेद चंदन, दूध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. बड़ी जवाबदारी मिलने तथा महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ होने के योग बनेगें. आप ऊँ जगत नन्दाय नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वाले जल में लाल पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें. तिल-गुड़ का दान दें. अचानक धन लाभ के साथ ही रुके हुए काम पूरे होंगे. आप ऊँ सर्वाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें.
  • धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वाले हल्दी, केसर, पीले पुष्प, तिल जल में मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. सरसों, केसर का दान दें. कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है सम्मान, यश बढ़ेगा. आप ऊँ भगवते नमः।। का एक माला जाप करें.
  • मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वाले जल में नीले पुष्प, काले उड़द, सरसों का तेल-तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. तेल-तिल का दान दें. विरोधी परास्त होंगे, उपहार मिलेंगे, जीवन में शुभता बनेगी. ऊँ सत्यानंद सर्वस्वरूपिणे नमः। मंत्र का एक माला जाप करें.
  • कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वाले जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. गरीब-अपंगों को भोजन करवाएं. विशेष अधिकार की प्राप्ति होगी, आपके लिए आय के नए स्रोत भी बनेंगे. ऊँ जयाय नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें.
  • मीन राशि (Pisces): मीन राशि वाले जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. चहुंओर विजय होगी, आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी. आप ऊँ वीराय नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: कुंभ शाही स्नान से पहले नागा साधु करते हैं ये 17 श्रृंगार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget