एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2023: पहली बार रख रहे हैं नवरात्रि का व्रत, तो जान लीजिए कितनी बार खाना चाहिए?

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि का व्रत तभी सफल होता है, जब आप विधि-विधान से नियमों का पालन करते हैं. नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत रखने की मान्यता है. जानते हैं नवरात्रि में कितनी बार खाना चाहिए.

Chaitra Navratri 2023, Navratri Fast Rules: बुधवार 22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है. यह हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है. नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा-अराधना की जाती है. मां को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नवरात्रि में भक्त व्रत भी रखते हैं. कुछ लोग जोड़े में उपवास रखते हैं, कुछ अष्टमी व्रत करते हैं तो कुछ पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं. अगर आप पहली बार नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो आपको इससे जुड़े नियमों को जरूर जानना चाहिए, तभी नवरात्रि का व्रत सफल और संपन्न होगा.

नवरात्रि व्रत में कितनी बार खाना चाहिए?

नवरात्रि का व्रत पूरे 9 दिनों तक रखा जाता है. नवरात्रि के दौरान रसोपवास, फलोपवास, दुग्धोपवास, लघु उपवास, अधोपवास और पूर्णोपवास किया जा सकता है. कुछ लोग उपवास के दौरान खिचड़ी खाते हैं, कुछ सेंधा नमकयुक्त भोजन करते हैं, कुछ फलाहार भी करते हैं तो कुछ केवल दूध और जल आदि ग्रहण करते हैं. जिनकी जैसी क्षमता होती है वे वैसा उपवास करते हैं. आप चाहे किसी भी तरह का उपवास क्यों न करें, लेकिन बार-बार और बहुत ज्यादा नहीं खाना चाहिए. क्योंकि ऐसा व्रत करने से व्रत का फल नहीं मिलता है. यदि आप फलाहार करते हैं तो एक या दो समय ही फलाहार लें. वहीं अधोपवास करते हैं तो एक समय ही भोजन करें. नवरात्रि व्रत में दिनभर उपवास रहें और रात में ही एक बार भोजन करें. यह भी कोशिश करें कि रात में किए जाने वाले भोजन को रात में ही बनाएं. यानी भोजन को बहुत समय पहले से बनाकर तैयार न करें.

नवरात्रि व्रत के दौरान भूलकर न खाएं ये चीजें

नवरात्रि व्रत के दौरान सफेद नमक से बना भोजन न करें. भोजन पकाने के लिए सेंधा नमक का प्रयोग करें. साथ ही नवरात्रि में लहसुन-प्याज भी निषेध माना जाता है. क्योंकि इसे तामसिक पदार्थ माना गया है. इसके साथ ही नवरात्रि की सप्तमी तिथि को ताड़ का फल, अष्टमी तिथि को नारियल और लाल साग नहीं खाना चाहिए. वहीं नवमी तिथि को लौकी का सेवन न करें. इस दिन लौकी का सेवन करना गौ मांस के सेवन के समान माना गया है.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार शुभ योग से होगी, मां की बरसेगी कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 9 July 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, वृश्चिक राशि के कर्मचारियों को मिलेगा बंपर इंक्रीमेंट!
गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, वृश्चिक राशि के कर्मचारियों को मिलेगा बंपर इंक्रीमेंट!
वृषभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कितने शुभ?
वृषभ राशि वालों, जुलाई के बाद बदल सकती है आपकी आर्थिक स्थिति! पढ़ें अगले 6 महीनों का भविष्यफल
14 Vidya 64 Kala List: क्या हैं वो 14 विद्याएं और 64 कलाएं, जो साधारण इंसान को भी बना देती हैं 'महामानव'?
14 Vidya 64 Kala List: क्या हैं वो 14 विद्याएं और 64 कलाएं, जो साधारण इंसान को भी बना देती हैं 'महामानव'?
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget