एक्सप्लोरर

Aquarius 2025 Tarot Predictions: जॉब और लव के लिहाज से कैसा रहेगा कुंभ राशि का 2025? टैरो कार्ड से जानें वार्षिक राशिफल

Aquarius 2025 Tarot Predictions: नया साल 2025 कुंभ राशि वालों के लिए लव, करियर, बिजनेस, फैमली के लिहाज से कैसा रेहगा, टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा  से जानें साल 2025 का कुंभ राशि का राशिफल.

Aquarius 2025 Tarot Predictions: साल 2025 कुंभ राशि वालों के लिए लव, करियर, हेल्थ, बिजनेस, फैमली के लिहाज से कैसा रहेगा. टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें कुंभ राशि का 2025 का वार्षिक राशिफल.

आप सामान्य रूप से मानवीय व्यवहार को सीखने में विशेष रूचि लेंगे. लोगों के रवैये को जानने के लिए सदा उत्सुक रहेंगे. इस वर्ष आपके ऊपर स्वार्ड कार्ड ज्यादा आ रहे हैं. इसलिए कहीं न कहीं आप एकांत में रहना पसंद करेंगे. इस वर्ष आपमें भावनाओं को समझने की गहरी समझ रहेगी. जिंदगी में ऐसे भी क्षण आ सकते हैं, जब परिस्थितियों के सामने आप खुद को असहाय पाएंगे. अपने लक्ष्यों और इच्छाओं के प्रति घनिष्ठ रूप से जुड़े रहने के कारण ऐसा संभव हो सकता है..नया मकान या व्हीकल लेने के उत्सुक रहेंगे या फिर घर का रेनोवेशन करवा सकते हैं. आर्थिक रूप से देखें तो आय और व्यय असामान्य रहेगा. ऐसे में आपको पूरी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना होगा, अन्यथा कहीं न कहीं रूकावट आ सकती है. साल में कुंभ राशि के जातकों के लिए धन कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि इस दौरान आप आसानी से धन कमाएंगे और अपने आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे. आप अच्छा खासा लाभ कमाने में सक्षम होंगे और साथ ही, आपकी वेतन में भी वृद्धि होगी. कुंभ राशि के कुछ जातक इस वर्ष ट्रेडिंग, बिज़नेस आदि के माध्यम से पैसा कमाने में सफल रहेंगे.

कुंभ 2025 हेल्थ टैरो राशिफल 

कुंभ राशि के लोगों का स्वास्थ्य इस साल के ज्यादातर भाग में काफ़ी अच्छा रहेगा, परंतु अगर आप थोड़ी समस्या का भी अनुभव करते हैं, तो आपको डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस बात की आशंका है कि आप किसी लंबे समय तक बनी रहने वाली बीमारी की चपेट में आ सकते हैं.

कुंभ 2025 जॉब टैरो राशिफल 

कुंभ राशि वालों को धन के प्रवाह में होने वाले बदलावों की वजह से कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में, आप दूसरी फील्ड में करियर के नए अवसरों की तलाश में नज़र आ सकते हैं या फिर अपने मौजूदा पद का आनंद लेते हुए दिखाई दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको नए काम या असाइनमेंट दिए जा सकते हैं और यह आपके लिए आशा की एक नई किरण लेकर आएंगे. संभव है कि यह जातक वह पाने में भी सफल रह सकते हैं जिसे वह पाना चाहते हैं.

कुंभ 2025 स्टूडेंट्स टैरो राशिफल 

साल में कुंभ राशि के छात्रों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए प्रयास आपको मनचाहे परिणाम दिलाने का काम करेंगे और यह भविष्य में आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे. इस अवधि को डेटा साइंस, अकाउंटेंसी, मास कम्युनिकेशन, थिएटर एक्टिंग या किसी भाषा आदि की पढ़ाई करने करने वाले छात्रों के लिए फलदायी कहा जाएगा. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे हैं, उनका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है.

कुंभ 2025 आर्थिक टैरो राशिफल 

अपनी वित्तीय ताकत को बढ़ाने के लिए इस समय का सही इस्तेमाल करे. वर्ष के मध्य से समय कुछ चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है. वित्तीय सुरक्षा से संबंधित मामले चुनौतीपूर्ण रहेंगे. इसलिए यह समय आपकी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले मसलों के पुनर्मूल्यांकन का होगा. इस समय आपको अपने आर्थिक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी. इस समय आप कुछ नए काम का उत्तरदायित्व लेंगे, जिनपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. साथ ही आप कुछ अतिरिक्त वित्तीय जिम्मेदारियां लेंगे. वित्तीय मसलों से संबंधित यात्राएं जो सकारात्मक और लाभदायी परिणाम देने वाली न हों, उन्हें टालें. आर्थिक रूप से भी यह समय अनुकूल नहीं होगा. ऐसे में निवेश के लिए भी यह अवधि आशाजनक नहीं होगी. इस दौरान पूरे समय मानसिक कष्ट और भावनात्मक परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में आपको वित्तीय समझौतों से दूरी रखनी होगी.

इस वर्ष आप पूर्ण अनुशासन और एकाग्रता के साथ काम करेंगे, क्योंकि आपकी बुद्धिमता के कारण काम को लेकर आपका दृष्टिकोण स्पष्ट होगा. सामान्यतया ये लाभदायी समय लंबी दूरी की करियर योजना के संकेत दे रहा है. जून तक का समय करियर में उन्नति और संबंधित विकास को लेकर लाभदायक नजर आ रहा है. इस निश्चित अवधि के दौरान आप कड़ी मेहनत करेंगे. धीरे धीरे आपकी नियमित दिनचर्या में भी कड़ी मेहनत की जरूरत होगी, ताकि आप सफलता पूर्वक और  समय सीमा पर अपना काम पूरा कर सकें. पूर्व में किए गए परिश्रम का आपको वांछित परिणाम मिलेगा. जटिल या किसी नाजुक स्थिति से निपटने के लिए थोड़ा धैर्य रखें. यह वर्ष आपके लिए दिलचस्प व इच्छित परिणाम लेकर आएगा. 

कुंभ 2025 लव टैरो राशिफल 

इस वर्ष  के दौरान, आप अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने का विचार कर सकते हैं. जीवन में कोई नई सीख मिलने की संभावना है. संबंधों की दृष्टि से देखें, तो अभी आपको अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सहर्ष स्वीकार करने की आवश्यकता होगी. साल के पहले चरण में आपको कोई राहत नहीं होगी. जीवन में आने वाली बाधाएं आपको चैन से प्रेम की बंसी बजाने नहीं देंगी. किसी गलत चुनाव का भी खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है. मार्च से मई के बीच की अवधि में आपके धैर्य का परीक्षण हो सकता है. इस अवधि के दौरान आपके प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. जाने-अनजाने में आप अपने रिश्तों का पुर्नमूल्यांकन करने की सोच सकते हैं. जून के मध्य से आपका प्रेम फिर से कोई नयी करवट लेगा, जिसमें गर्मजोशी व प्यार दोनों ही रहेगा.

अब आप अपने खास दोस्त से सौहार्दपूर्ण व्यवहार की उम्मीद कर सकते हैं. वर्ष की अंतिम तिमाही में आप अपने साथी को अपनी सच्ची भावनाओं से अवगत कराएंगे. साल के दूसरे चरण में आपका जीवन के प्रति यथार्थवादी दृष्टिकोण नजर आएगा. इस सकारात्मक बदलाव की वजह से आपको संबंधों में तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी. साल प्रेम और भावनात्मकता से पूर्ण रहेगा. इस राशि के जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वह बेहद भावुक रहेंगे. साल में कुंभ राशि के पुरुष एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपने रिश्ते की कमान हाथ में लेंगे और अपने पार्टनर पर प्रेम की बरसात करेंगे. जिन लोगों का विवाह हो चुका है, वह परिवार और साथी के साथ कई खूबसूरत यादें बनाएंगे जबकि इस राशि के सिंगल जातकों की मुलाकात किसी ख़ास से हो सकती है.

उपाय
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक शनि मंदिर या पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जलाते रहें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में स्नान की प्रमुख तिथियां क्या हैं? अभी से नोट कर लें ये शुभ डेट

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 24 August 2026: सोमवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, शेयर मार्केट से भारी मुनाफा और संपत्ति खरीद के प्रबल योग!
Kal Ka Rashifal 24 August 2026: सोमवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, शेयर मार्केट से भारी मुनाफा और संपत्ति खरीद के प्रबल योग!
Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी पर धनु में चंद्रमा, इन 4 राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत
आज का राशिफल 23 अगस्त: शाम 5:15 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम
Meen Rashifal 23 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वाले रहेंगे वर्कोहोलिक, बिजनेस में नए प्रयोग से होगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 23 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वाले रहेंगे वर्कोहोलिक, बिजनेस में नए प्रयोग से होगा बड़ा लाभ
Kumbh Rashifal 23 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को होगा बंपर मुनाफा, बड़े संपर्क से चमकेगा बिजनेस
Kumbh Rashifal 23 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को होगा बंपर मुनाफा, बड़े संपर्क से चमकेगा बिजनेस

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget