एक्सप्लोरर

Horoscope Today: छठ महापर्व में इन राशियों को मिलेगा लाभ, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 18 November 2023, Aaj Ka Rashifal: आज के दिन पूरे भारत में छठ पूजा का पर्व मनाया जा रहा है. छठ पूजा भगवान सूर्य को समर्पित पर्व है, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 18 November 2023: ज्योतिष के अनुसार 18 नवंबर 2023, शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज के दिन कन्या राशि वालों को कार्य क्षेत्र में कुछ पुरानी योजनाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करने होगी. सभी राशि वालों के लिए शनिवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है. सरकारी क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा. आप यदि किसी उत्साह से किसी काम को करेंगे , तो वह आपकी उस समस्या को दूर कर सकता है. लेनदेन से संबंधित मामलों में  आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा. आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. विद्यार्थी यदि पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो उसके लिए  वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ कठिनाइयां भर रहेगा.  आपको शान शौकत में दिखावे में आकर  अत्यधिक धन व्यय करने से बचना होगा, नहीं तो आपके पास धन की कमी हो सकती है. आपको किसी पुरानी गलती से लिए पछतावा होगा. यदि आपने किसी को धन उधार देने का सोचा है, तो उसके लिए अभी कुछ समय रुक जाएं. आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा  आ रही थी, तो वह  दूर होंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए  दिन सामान्य रहने वाला है.  आपको कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी खराबी के कारण अपने कामों को पूरा करने में समस्या हो सकती है. कार्यक्षेत्र मे अधिकारी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है. आपके कुछ विरोधी यदि अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप कोई बडा डिसीजन ले सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है.  बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपकी कोई योजना यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो  आप उसकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं. किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपके उसे धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप उनके साथ-साथ अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान दें. प्रॉपर्टी में निवेश करना  आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके आगे बढ़ना होगा. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को  उनके कामों से जाना जाएगा. विद्यार्थियों को अपने किसी मित्र की बातों में आने से बचना होगा.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए  दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है. कार्य क्षेत्र में  आपको कुछ पुरानी योजनाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करने होगी.  आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है.  आप संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकते हैं. आपकी माता-पिता की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े काम को करने का मौका मिलेगा.  आपके सुख संसाधनों में वृद्धि होते दिख रही है.  आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मनपसंद रहेगा. आर्थिक मामलों में  आपको सावधान रहने की आवश्यकता है.  आप अपनी वाणी व व्यवहार से घर व बाहर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए  दिन मिला-जुला रहने वाला है.  आपको किसी काम में सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी और संतान  आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में लिखाई से संबंधित कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है. यदि आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें भी आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे. नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए  दिन  बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. आपको कुछ पुराने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे. आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. यदि आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित है, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें. आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन तनावग्रस्थ रहने वाला है.  आप अपने कामों के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे. संतान के करियर को लेकर  आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आपको कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है. परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह  किसी परिजन की मदद से दूर होगी. आप  अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा मे लगा सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए  दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आप यदि किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी करना चाहते थे, तो आपकी वह इच्छा  पूरी हो सकती है. आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये. बिजनेस कर रहे  लोगों को  एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा. किसी कानूनी मामले में  आपको जीत मिलेगी.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है.  कार्य क्षेत्र में अत्यधिक थकान के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा और आपको  किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद में पडने से बचना होगा. किसी पर अधिकारी से बातचीत करते समय  वाणी की मधुरता को बनाए रखें. नौकरी में कार्यरत लोगों को  प्रमोशन मिल सकता है.  यदि आप अपने काम में सुस्ती दिखाएंगे, तो इसका असर आपके कामों पर पड सकता है.

Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल यहां पढ़ें, मेष से मीन राशि तक का जानें भविष्यफल

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Makar Rashifal 22 August 2026: 12वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मकर राशि वाले कानूनी दांवपेच सीखें, टाइम मैनेजमेंट से दूर होंगी बिजनेस की मुश्किलें
Makar Rashifal 22 August 2026: 12वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मकर राशि वाले कानूनी दांवपेच सीखें, टाइम मैनेजमेंट से दूर होंगी बिजनेस की मुश्किलें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget