एक्सप्लोरर

Bee Farming: शहद में ढूंढ रहे हैं रोजगार... ये मदद करेगी राज्य सरकार, इस तारीख तक करा लें रजिस्ट्रेशन

मधुमक्खी पालन और शहद बिजनेस में रुचि रखने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है. हरियाणा में शहद बिजनेस करने वाले किसानों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है.

Bee Farming In Haryana: केंद्र और राज्य सरकार कृषि क्षेत्र से जुड़े सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. राज्य सरकारों की कोशिश रहती है कि किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बनें. अलग अलग बिजनेस के लिए किसानों की मदद भी की जाती है. किसानों को बीज, कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जाती है. वहीं, अन्य तरीके से भी किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश की जाती है. हरियाणा सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़े सेक्टर में मुनाफा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है.

हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया रजिस्ट्रेशन

हरियाणा सरकार किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है. हरियाणा सरकार ने किसानों को एक बार फिर मौका दिया है. राज्य सरकार शहद व्यापार केंद्र पर दोबारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे मधुमक्खी पालन और शहद के व्यापार में रुचि रखने वाले कारोबारी दोबारा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. 

20 मई है अंतिम तारीख

हरियाणा बागवानी विभाग ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है. इसको लेकर शहद व्यापार केंद्र पर पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है. व्यापारी, मधुमक्खी पालक पंजीकरण करवा सकते हैं. पंजीकरण की अंतिम तारीख 20 मई 2023 है. एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र रामनगर (कुरुक्षेत्र) में पहुंचकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है. ऑनलाइन www.hortharyana.gov.in भी इस संबंध में जानकारी ली जा सकती है. 

इन नंबरों पर करें संपर्क

अधिक जानकारी चाहते हैं तो 9996788004 और 9518821574 पर संपर्क किया जा सकता है. नजदीक में मौजूद उद्यान विभाग के कार्यालय में भी जानकारी ली जा सकती है. इस टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं. नियम व शर्तें जानने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

ये शर्तें की गई तय

शहद विक्रेता एचटीसी से कम से कम 2.5 मीट्रिक टन शहद लेकर आएगा. शहद फूड ग्रेड बाल्टी में लिया जाएगा. इसे प्रशिक्षित कर्मी ही ग्रेड वेरिफिकेशन कर सकेंगे. विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन मधुक्रांति पोर्टल की एप्लीकेशन आईडी के आधार पर होगा. शहद की ट्रेसबिलिटी प्रदान करने के लिए क्यूआर कोड और शहद के लिए लॉट कोड बनाने में सक्षम होगा. हर मधुमक्खी पालक 10,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस देगा. निर्यातकों को रजिस्ट्रेशन पैन/आधार कार्ड के साथ 10 लाख रुपये और 5 लाख रुपये (छोटे पैकर्स के लिए) की बैंक गारंटी व सिक्योरिटी के साथ जमा करना होगा. खरीदार अपनी बैंक गारंटी की सीमा से अधिक बिजनेस नहीं कर सकता है. 

ये भी पढ़ें: Wheat Procurement: पंजाब सरकार ने खरीदा 45 लाख मीट्रिक टन गेहूं, किसानों के खाते में भेजें इतने हजार करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhya Pradesh Bhavantar Yojana: क्या है मध्य प्रदेश की भावांतर योजना, इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं किसान? 
क्या है मध्य प्रदेश की भावांतर योजना, इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं किसान? 
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
Fruits Expensive During Monsoon Reasons: बरसात के मौसम में क्यों महंगे हो जाते हैं फल, क्या है इसके पीछे की वजह?
बरसात के मौसम में क्यों महंगे हो जाते हैं फल, क्या है इसके पीछे की वजह?
Hop Shoots Vegetable: ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget