By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 10 Dec 2019 11:54 AM (IST)
नई दिल्ली: अपने फीचर रिच स्मार्टफोंस के लिए जानी जाने वाली कंपनी शाओमी जल्दी ही अपने 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को भारतीय बाजारो में पेश कर सकती है. कहा जा रहा है कि ये फोन अगले साल 2020 तक भारत में दस्तक दे सकता है. फिलहाल इसे चीन के बाजारों में पेश किया गया है.
हाल ही में Mi Note 10 को इंडिया कम्युनिटी पेज पर देखा गया है, जहां से इसकी कीमत भी सामने आई है. भारत में Mi Note 10 की कीमत 46,832 रुपये रखी जा सकती है. हालांकि लॉन्च की तारीख अभी पक्की नहीं हुई है.
स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.47 इंच के कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके ठीक नीचे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है. फुल एचडी प्लस स्क्रीन रेजॉलूशन वाले इस फोन की स्मूथ फंग्शनिंग के लिए इसे Qualcomm Snapdragon 730G से लैस किया गया है.
इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. जिसे 256जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है.
5 लेंस सेटअप कैमरा है इसकी खासियत
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है. इस फोन में 5 लेंस का सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है. वहीं सेकेंडरी लैंस 12 मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2X जूम है. एक लेंस 5 मेगापिक्सल का है और टेलीफोटो है जो 10X हाईब्रिड जूम से लैस है. एक 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है. मैक्रो लेंस 2 मेगापिक्सल का है.
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,260mAh की बैटरी दी गई है जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
108MP कैमरा और 5000mah बैटरी के साथ आएगा सैमसंग का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन
बिटफेंडर ने पेश किया 'टोटल सिक्योरिटी 2020' एंटीवायरस, 1 साल के प्राइस में 2 साल की वैलिडिटी
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?