By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 11 Dec 2019 06:37 PM (IST)
देश में एंड्रॉयड टीवी काफी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं और लगातार अपने नए-नए मॉडल्स को लॉन्च कर रहे हैं. देश में स्ट्रीमिंग सर्विस की भी मांग अब बढ़ने लगी है. एंड्रॉयड टीवी पर नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम वीडियो, ज़ी5, जिओ सिनेमा, हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग एप का सपोर्ट मिल रहा है.
ऐसे में एमेजॉन ने ओनिडा के साथ मिलकर 'ओनिडा फायर टीवी' एडिशन स्मार्ट टीवी पेश किया है. ओनिडा फायर टीवी एडिशन स्मार्ट टीवी 32 और 43 इंच के साइज में उपलब्ध है. बात करें इसके 32 इंच वाले वेरियंट की तो इसकी कीमत 12,999 रुपए रखी गई है, जबकि 43 इंच वाले वेरियंट की कीमत 21,999 रुपए है. इन दोनों स्मार्ट टीवी की सेल 20 दिसंबर से ऐमजॉन पर शुरू होगी.
ओनिडा की इन टीवी पर एमेजॉन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे कई एप्स का सपोर्ट मिलेगा. यह टीवी कई ऐप्स और सर्विसेज के कंटेंट की स्ट्रीमिंग के लिए इंटरनेट से कनेक्ट हो जाता है. ओनिया फायर टीवी का इंटरफेस एमेजॉन के 'फायर टीवी स्टिक' की तरह ही है.
इस टीवी में बिल्ट-इन वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, एक यूसबी पोर्ट और एक इयरफोन पोर्ट दिया गया है, एचडीएमआई पोर्ट के जरिए डीटीएच या केबल सेट टॉप बॉक्सेज को कनेक्ट किया जा सकता है. इसके अलावा टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में एमेजॉन एलेक्सा का भी सपोर्ट मिलेगा.
जानकारी के लिए बता दें कि एमेजॉन ने साल 2018 में कनाडा और अमेरिका में पहली बार फायर टीवी एडिशन स्मार्ट टीवी पेश किया था.
यहां पढ़ें
Xiaomi ला रही है 5 लेंस सेटअप वाला Mi Note 10, 108MP का है रियर कैमरा
Vivo V17 भारत में हुआ लॉन्च, चार रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत है 22,990 रुपये
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
'शर्म आनी चाहिए...', 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त