हिंदी न्यूज़World Newsहवाई अड्डे पर सिख मंत्री की पगड़ी उतरवाने की कोशिश अमेरिका को पड़ी भारी
हवाई अड्डे पर सिख मंत्री की पगड़ी उतरवाने की कोशिश अमेरिका को पड़ी भारी
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 11 May 2018 11:54 AM (IST)
1/5
कनाडा के एक सिख मंत्री की पगड़ी उतरवाने की कोशिश अमेरिका को भारी पड़ी है. दरअसल एयरपोर्ट सुरक्षा जांच के दौरान डेट्रॉयट एयरपोर्ट पर नवदीप बैंस से उनकी पगड़ी उतारने को कहा गया. बाद में अमेरिका को अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगनी पड़ी.
2/5
उन्होंने बताया कि जब जांच अधिकारियों को पता चला कि वो कौन हैं तो उन्हें बिना पगड़ी उतारे जाने दिया गया. मंत्री ने इसकी शिकायत कनाडा के विदेश मंत्री से की और उन्होंने इसकी शिकायत अमेरिकी अधिकारियों से की.
3/5
नवदीप ने बताया कि जांच मशीन में कोई समस्या थी जिसके कारण उन्हें गेट से वापस बुलाया गया और सुरक्षा जांच तक वापस ले जाया गया जिसके बाद वहां उन्हें पगड़ी उतारने के लिए कहा गया.
4/5
कनाडा के इनोवेशन, साइंस और इकनॉमिक डेवलपमेंट मिनिस्टर नवदीप बैंस ने बताया कि पिछले साल कनाडा वापसी के दौरान डेट्रॉयट मेट्रो एयरपोर्ट पर उनसे पगड़ी उतारने के लिए कहा गया था.
5/5
नवदीप ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने खेद जताया और माफी मांगी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया.