सूखे की मार: अमेरिका के एरिजोना में 200 घोड़े मृत पाए गए
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 07 May 2018 08:00 AM (IST)
1/5
बयान के मुताबिक घोड़ों के शवों को तेजी से नष्ट करने के लिए उन पर हाइड्रेट चूना डाला जाएगा और उन्हें घटनास्थल पर ही दफनाया जाएगा.
2/5
नवाजो नेशन के उपाध्यक्ष जोनाथन नेज ने जारी बयान में कहा, "ये जानवर जीवित रहने के लिए पानी तलाश रहे थे. ऐसा करने के दौरान घोड़े मिट्टी में धंस गए और कमजोर होने की वजह से खुद को बाहर नहीं निकाल पाए."
3/5
उसी इलाके में बचे एक घोड़े के बच्चे को पानी पिलाती एक महिला को आप इस तस्वीर में देख सकते हैं.
4/5
'सीएनएन' की रिपोर्ट के मुताबिक नवाजो जनजाति वाले क्षेत्र में स्थित ग्रे माउंटेन के स्टॉक तालाब की मिट्टी में कुछ घोड़े गर्दन तक धंसे हुए थे.
5/5
अमेरिका के एरिजोना में लगभग 200 घोड़े मृत पाए गए. स्थानीय नेताओं का कहना है कि सूखे और भुखमरी की वजह से इन घोड़ों की मौत हुई है.