एक्सप्लोरर

PAN कार्ड अपडेट करने के लिए आपको भी आया है मैसेज? एक क्लिक से खाली हो सकता है अकाउंट- ये है असली सच

PAN Fraud: पैन अपडेट करने के लिए एक लिंक भी दिया जा रहा है. जिस पर तुरंत क्लिक करने को कहा जा रहा है. दावे में कहा गया है कि इस लिंक से आप अपना पैन अपडेट कर अपने खाते को बंद होने से बचा सकते हैं. 

PAN Fraud: पैन और आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख नजरदीक है. इसके लिए तमाम माध्यमों से लोगों को बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द वो इस काम को निपटा लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है. क्योंकि पैन कार्ड से जुड़े सभी कामकाज बंद हो जाएंगे और इसके लिए जुर्माना भी देना होगा. हालांकि पैन से जुड़े कई तरह के दावे भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं. इसी तरह का एक दावा किया जा रहा है कि आप जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड को अपडेट करा लें, नहीं तो वो बंद हो जाएगा. 

क्या है वायरल मैसेज
लोगों के फोन पर एक मैसेज आ रहा है, जिसमें कहा गया है कि पैन कार्ड को जल्द से जल्द अपडेट कर लें. साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि आपका बैंक अकाउंट भी बंद हो सकता है. इसके लिए पैन कार्ड को अपडेट करना होगा. पैन अपडेट करने के लिए एक लिंक भी दिया जा रहा है. जिस पर तुरंत क्लिक करने को कहा जा रहा है. दावे में कहा गया है कि इस लिंक से आप अपना पैन अपडेट कर अपने खाते को बंद होने से बचा सकते हैं. 

क्या है दावे का सच
अब इस वायरल दावे का सच आपको बताते हैं. दरअसल ये मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. पैन कार्ड को अपडेट करने की जरूरत नहीं होती है. ना ही ऐसा मैसेज बैंकों की तरफ से किसी को भेजा जाता है. पैन और आधार को लिंक करने के लिए जरूर आपको मैसेज आते होंगे, लेकिन उसमें कोई लिंक नहीं दिया जाता. ये मैसेज सूचना के लिए होते हैं. दरअसल ये पैन अपडेट का दावा वाला मैसेज एक फ्रॉड है. ज्यादातर लोग इस लिंक पर क्लिक नहीं करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पैन अपडेट के दावे को सच मानकर इस पर क्लिक कर लेते हैं.

क्लिक करते ही आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. इसीलिए भूलकर भी ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें. अगर वाकई आपको चिंता सता रही है तो इसके लिए तुरंत सरकारी वेबसाइट पर जाकर चेक करें. साथ ही कोई क्रेडिबल सोर्स पर भी इस बात की पुष्टि कर लें, इससे पहले लिंक पर क्लिक करना आपके लिए काफी भारी साबित हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- Fact Check: तुर्किए में भूकंप के बाद गिरी इमारतों के ठेकेदारों की सेना ने की हत्या? जानें इस वायरल दावे की क्या है हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget