एक्सप्लोरर

Fact Check: संजय सिंह की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले केजरीवाल की PC, उड़ाया ED का मजाक? क्या है वायरल वीडियो का सच

जांच करने पर आम आदमी पार्टी का एक वीडियो मिला, जो आप ने मई महीने में अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया था. इसमें अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी दी थी.

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो चर्चाओं में है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह संजय सिंह की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले का है. इसमें अरविंद केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस करते दिख रहे हैं.

दिल्ली के शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया है. पहले मई में संजय सिंह के दो करीबीयों के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी और 4 अक्टूबर को दिल्ली में उनके आवास पर रेड मारी गई. उसी दिन ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो में क्या बोले अरविंद केजरीवाल
वायरल हो रहे वीडियो में अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं, 'ईडी ने चार्जशीट जारी की और उसमें संजय सिंह का नाम डाल दिया. फिर संजय सिंह ने धमकी दी कि मैं तुम्हारे ऊपर मुकदमा करूंगा तो बोलने लगे कि गलती से डाल दिया आपका नाम. गलती से अनुराग ठाकुर का नाम नहीं आया, गलती से संबित पात्रा का नाम नहीं आया तो संजय सिंह का कैसे आ गया. तो गलती से थोड़े ही आया, प्रधानमंत्री कार्यालय ने बोला कि संजय सिंह का नाम डालो तो उन्होंने नाम डाल दिया. उनको ये भरोसा नहीं था कि संजय सिंह ईडी को भी धमका दे देगा. ईडी पूरे देश में नोटिस जारी करती है, जिसको नोटिस मिलता है उसकी पेंट गीली हो जाती है. संजय सिंह ईडी को नोटिस जारी करते हैं और ईडी की पेंट गीली हो जाती है. तो ईडी ने कोर्ट में जाकर कहा कि संजय सिंह के खिलाफ हमारे पास कोई सबूत नहीं हैं. संजय सिंह का नाम गलती से आ गया था.' 4 अक्टूबर को वीडियो शेयर कर एक यूजर ने लिखा, 'संजय सिंह की आज गिरफ्तारा हुई. इस बीच, गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले...' 

जांच में क्या सामने?
वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने जांच शुरू की कि क्या वाकई संजय सिंह की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले अरविंद केजरीवाल ने ये बातें कही थीं. इसके लिए हमने वीडियो से संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया तो आम आदमी पार्टी का एक वीडियो मिला, जिसे मई में आप के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया था. उस वक्त अरविंद केजरीवाल ने ऐप आधारित एयर-कंडिशंड बस सेवा की दिल्ली सरकार की योजना की जानकारी दी थी. इसके लिए कुछ पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था, उसी वक्त पत्रकारों ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में चल रही जांच को लेकर उनसे सवाल किया था. उस वक्त ईडी की खबरों में संजय सिंह का नाम होने की खबरें आई थीं, जिस पर आप ने कहा था कि गलती से संजय सिंह का नाम डालने के लिए ईडी ने माफी मांगी है. 

यह भी पढ़ें:-
दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद मोदी के सामने 24 की चुनौती बना एक नेता, नाम है- कांशीराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget