एक्सप्लोरर

क्‍या पाकिस्‍तानी फौजियों ने मुकाबले में अमेरिका को हरा दिया? वायरल हुए इस VIDEO का जानें सच

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है​ कि पाकिस्तानी सैनिकों ने वर्ल्ड मिलिट्री पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में अमेरिकी सैनिकों को धूल चटा दी. लेकिन क्या आप भी ऐसा मानते हैं? जानिए सच...

Fact Check Of Viral Video: सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की प्रतियोगिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो अलग-अलग टीमों के पुरुषों को दौड़ते, चढ़ते और कूदते हुए देखा सकता है, कुछ देर तक उनमें करीबी मुकाबला होता है और फिर एक पक्ष जीत जाता है. कहा जा रहा है कि इस वीडियो में नजर आने वाले पाकिस्तानी और अमेरिकी सैनिक हैं, जिनके बीच यह मुकाबला हुआ. 

बहुत-से पाकिस्‍तानी यह दावा कर रहे हैं कि खेल प्रतियोगिता में पाकिस्तानियों ने अमेरिकियों को पछाड़ दिया. वीडियो कब का है, और कहां का है, ये जाने बिना कई लोगों ने इस बात को मान लिया है कि यह पाकिस्तानी और अमेरिकी सैनिकों के बीच हुए उस मुकाबले का वीडियो है, जिसमें पाकिस्तानियों ने अमेरिकियों को पछाड़ दिया.


क्‍या पाकिस्‍तानी फौजियों ने मुकाबले में अमेरिका को हरा दिया? वायरल हुए इस VIDEO का जानें सच

60वीं वर्ल्ड मिलिट्री पेंटाथलॉन चैंपियनशिप का है वीडियो

यहां हम आज इस वीडियो की पड़ताल कर रहे हैं, और आपको बताएंगे कि वास्‍तव में सच क्‍या है. इस वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने इंटरनेट आर्काइव्‍स को खंगाला. जिसके आधार पर, हमने यह पाया है कि यह वीडियो हाल का नहीं है. यह वीडियो 60वीं वर्ल्ड मिलिट्री पेंटाथलॉन चैंपियनशिप से है, जो कि एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता थी, जिसमें पाकिस्तान ने हिस्सा भी नहीं लिया था.

2016 में हुई थी खेल प्रतियोगिता

वीडियो की इमेज और उससे जुड़े कीवर्ड्स रिवर्स सर्च हमें 2016 में साझा किए गए एक वायरल वीडियो तक ले गए. उस वीडियो में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि वहां "60वीं र्ल्ड मिलिट्री पेंटाथलॉन चैम्पियनशिप" का मुकाबला चल रहा था. वीडियो में नजर आ रहे जवान ब्राजील की सेना से थे, जहां रियो डी जनेरियो में 2013 में 9 से 18 नवंबर तक इस कार्यक्रम की मेजबानी की गई थी.

अमेरिकियों और पाकिस्तानियों का मुकाबला ही नहीं हुआ था

रिपोर्ट के अनुसार, केवल CISM सदस्य राष्ट्रों के सशस्त्र बलों में सक्रिय कर्तव्य पर सैन्य कर्मियों को ही इस आयोजन में भाग लेने की अनुमति दी गई थी. इससे यह साबित होता है कि जबकि पाकिस्तान और अमेरिका को इस आयोजन के लिए सदस्य देशों के रूप में सूचीबद्ध किया गया था, उनके नाम प्रतियोगिता के लिए अंतिम प्रविष्टियों की सूची में नहीं आए. और, अंतिम नतीजों में भी दोनों देशों के नाम का जिक्र नहीं था. इसलिए यह स्पष्ट हो जाता है कि शेयर किया जा रहा वीडियो अमेरिका और पाकिस्तान की सेनाओं को एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए नहीं दिखाता है. यह खेल आयोजन में पाकिस्तानी सैनिकों को अमेरिकी सेना को हराते हुए भी नहीं दिखाता है.

दावा: इस वीडियो में एक खेल आयोजन में पाकिस्तानी सेना को अमेरिकी सैनिकों को हराते हुए दिखाया गया है.

निष्कर्ष: वीडियो 60वीं वर्ल्ड मिलिट्री पेंटाथलॉन चैंपियनशिप का है. इस घटना में पाकिस्तान या अमेरिका ने प्रतिस्पर्धा नहीं की थी.

यह भी पढ़ें: 'उप-राष्ट्रपति रहते हुए वेंकैया नायडू ने दी थी इस्तीफे की धमकी', जानें वायरल हो रहे इस दावे की क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget