एक्सप्लोरर
यूपी: एटा में बोले पीएम मोदी-महामिलावट वाले गठबंधन की दोस्ती टूटने की तारीख तय हो चुकी है । देखिए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एसपी-बीएसपी गठबंधन पर करारा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि जनता खोखली दोस्ती करने वालों का सच जानती है और इन दोनों की दोस्ती टूटने की तारीख 23 मई तय हो चुकी है. पीएम मोदी ने आयोजित चुनावी रैली में साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुए सपा—कांग्रेस गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, ''खोखली दोस्ती करने वालों का सच आप अच्छी तरह जानते हैं. एक दोस्ती (सपा—कांग्रेस गठबंधन) तब हुई थी जब यूपी विधानसभा चुनाव चल रहे थे, चुनाव खत्म हुआ तो दोस्ती खत्म होकर दुश्मनी में बदल गयी. एक और दोस्ती (सपा—बसपा गठबंधन) हुई है, उसके टूटने की तारीख भी तय है। यह फर्जी दोस्ती 23 मई (लोकसभा चुनाव परिणाम का दिन) को टूट जाएगी.''
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड



























