एक्सप्लोरर
चुनाव में राजीव vs राफेल, पीएम मोदी और रांहुल गांधी ने एक-दूसरे पर किया वार-पलटवार
लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ दो दौर का मतदान बचा हुआ है और इस दो दौर के चुनाव से पहले चुनाव के मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर घमासान चल रहा है. पीएम मोदी ने चुनावी रैली में पूर्व पीएम राजीव गांधी को जब से भ्रष्टाचारी नंबर वन बताया है कांग्रेस बीजेपी पर हमला कर रही है. अब नया मोड़ ये है कि कांग्रेस के हमले के जवाब में पीएम मोदी ने ये कह दिया है कि कांग्रेस आने वाले दो दौर के चुनाव राजीव गांधी के सम्मान के नाम पर लड़े. सवाल ये है कि क्या कांग्रेस पीएम मोदी की ये चुनौती स्वीकार करेगी.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें






























