एक्सप्लोरर
Ayodhya पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रामलला का लेंगे आशीर्वाद
देश के उपराष्ट्रपति (Vice President) वेंकैया नायडू अयोध्या दौरे पर है. दिन में लगभग 11 बजे उपराष्ट्रपति लखनऊ (Lucknow) से रेल मार्ग द्वारा अयोध्या पहुंचे. वे लगभग 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे. सबसे पहले हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचेंगे जहां दर्शन पूजन करेंगे. इसके बाद वे राम जन्मभूमि (Ramjanmabhoomi) जाएंगे जहां विराजमान रामलला (Ramlala) की आरती उतारेंगे और उनका दर्शन करेंगे. वे निर्माणाधीन स्थल का जायजा भी लेंगे. पहली बार देश का कोई उपराष्ट्रपति अयोध्या पहुंच रहा है.
और देखें


























