एक्सप्लोरर
हरिद्वार में हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी,एक गिरफ्तार
हरिद्वार में हर की पौड़ी को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। कॉल उनके प्रोटोकॉल अधिकारी आनंद सिंह रावत ने रिसीव की। तभी फोन करने वाले शख्स ने कहा कि हरिद्वार में हर की पैड़ी बम से उड़ाया जाएगा। इसके बाद उसने फौरन ही कॉल काट दी। छानबीन के बाद पता चला कि कॉल करने वाले युवक पौड़ी का रहने वाला है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए उसे अस्पताल में एडमिट कराया जाएगा।
और देखें



























