एक्सप्लोरर
अबकी बार....दुर्गा माता आएंगी घर के द्वार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजनों की अनुमति दिए जाने के मामले में कोई दखल देने से इंकार कर दिया है। मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर दाखिल पीआईएल पर सीधे तौर पर कोई दखल दिए बिना उसे निस्तारित कर दिया है। वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर बड़ा फैसला किया है. सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर रोक रहेगी. उन्होंने कहा कि कोई भी सार्वजनिक आयोजन सड़कों या पांडालों में नहीं होगा. लोग अपने घरों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर सकते हैं.
और देखें


























