एक्सप्लोरर
उत्तराखंड त्रासदी में यूपी के कई लोग लापता, 'ऑपरेशन जिंदगी' जारी | Glacier Burst
चमोली त्रासदी के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. अबतक 26 लोगों के शव मिले हैं. श्रीनगर गढ़वाल में एक और शव मिलने की सूचना मिली है. वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया. वहीं, आपदा पीड़ित घायलों में अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना. वहीं, सूचना मिल रही है कि उत्तराखंड त्रासदी में यूपी के कई लोग लापता हैं. लखीमपुर खीरी के 34 मजदूर लापता हैं, जबकि रायबरेली के 2 युवक, बिजनौर के 7 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं.
और देखें


























