एक्सप्लोरर
कलाकार और किस्सेः अभिनेता राजकुमार: पुलिस की वर्दी से फिल्मी पर्दे तक का सफर
राजकुमार पर्दे पर जितना बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। जो दिल में आता था सामने वाले को वही बोल देते थे। उनकी जिंदगी के कई किस्से मशहूर हैं जब उन्होंने अच्छे-अच्छे स्टार्स को पानी पिला दिया। राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था और करीबी लोग प्यार से 'जानी' के नाम से पुकारते थे। गले के कैंसर की वजह से 3 जुलाई 1996 को राजकुमार का देहांत हो गया. वो मात्र 69 साल की उम्र में हमें छोड़ कर चले गए।
और देखें


























