एक्सप्लोरर
बुलंदशहर में भी होमगार्ड ड्यूटी घोटाला
नोएडा लखनऊ के बाद बुलंदशहर में भी होमगार्ड ड्यूटी घोटाला सामने आया है.. जिसमें एक्शन लेते हुए एसएसपी संतोष सिंह ने एसआईटी गठित कर दी है.. 6 सदस्यों की एसआईटी टीम सीओ सिटी के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच करेगी.. बतादें कि 7 थानों के होमगार्ड की ड्यूटी में ये घोटाला सामने आया था.. जिसमें 100 से अधिक होमगार्डों का फर्जी तरीके से वेतन लिया गया था.. बाद में जब जांच हुई.. तो सच्चाई सामने आई.. हालांकि अभी 20 थानों की और जाँच रिपोर्ट आनी बाकी है.. बुलन्दशहर एसपी सिटी टीम की जांच के बाद एसएसपी संतोष कुमार के आदेश पर कोतवाली नगर में मामला भी दर्ज किया गया था...।
और देखें



























