एक्सप्लोरर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में गड़बड़ी !
सीएजी रिपोर्ट में नोएडा की तरह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी जमीन आवंटन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है.. शासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जमा की गई ऑडिट रिपोर्ट में 20 हजार करोड़ से अधिक की जमीन खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी होने की बात सामने आई है.. ऑडिट टीम की रिपोर्ट पर अब प्राधिकरण जवाब तैयार कर रहा है.. आपको बता दें ये घोटाला 2008 से 2012 के बीच में हुआ था.. वहीं इससे पहले नोएडा प्राधिकरण की सीएजी रिपोर्ट में 30 हजार करोड़ की गड़बड़ी सामने आ चुकी है..
और देखें




























