एक्सप्लोरर
रामलला को अस्थाई रूप से शिफ्ट करने पर चर्चा
राम मंदिर निर्माण के लिए गठित अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक के बाद अब अयोध्या में मौजूद ट्रस्ट के ट्रस्टी सक्रिय हो गए हैं.. शनिवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सदस्य राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और डॉ अनिल मिश्र जिलाधिकारी अनुज झा से मिलने पहुंचे.. सूत्रों की मानें तो इस पूरी कवायद के पीछे गर्भ गृह में विराजमान रामलला को मंदिर निर्माण से पहले शिफ्ट करने के लिए उपयुक्त स्थान का चुनाव है और राम जन्मभूमि परिसर के भीतर ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर विचार-विमर्श किया गया.. जहां रामलला को अस्थाई रूप से शिफ्ट करने के बाद पूजा-पाठ और दर्शन में कोई व्यवधान ना आए..
और देखें




























