एक्सप्लोरर
लखनऊ में भी धूमधाम से मनी देव दीपावली, देखिए भव्य आयोजन | ABP Ganga
वाराणसी में जहां देव दीपावली के मौके पर लाखों दीए जलाए गए. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हुए तो वहीं राजधानी लखनऊ में भी देव दीपावली का पर्व आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. गोमती तट पर मनकामेश्वर घाट पर तकरीबन ढाई लाख दीए जलाकर देव दीपावली का पर्व मनाया गया. हालांकि इस बार कोरोना के चलते लोगों की संख्या सीमित ही रखी गई थी. जो लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे सभी ने इसे एक यादगार आयोजन बताया.
और देखें



























