एक्सप्लोरर
Akhilesh Yadav का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-ईस्ट इण्डिया कंपनी के तर्ज पर सरकार काम कर रही है
23 मार्च यानी शहीद दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मवाना के नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज पहुंचे जंहा पर उन्होंने 1857 की क्रान्ति के नायक रहे शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद एक सभा को संम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार के कृषि कानून बिल पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा की जिस तरह ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने देश को गुलाम बनाया था उसी तरह केंद्र सरकार कृषि कानून बिल के द्वारा किसानों को पुंजिपतियो का गुलाम बनाना चाहती है।
और देखें


























