यूपी में 'सारस' ने Akhilesh और Shivpal को दे दिया बोलने का मौका, तो Maurya भी जवाब देने से नहीं चूके
सियासत में कौन सा मुद्दा कब केंद्रबिंदु में आ जाए..कहना मुश्किल है। भाजपा पर हमला बोलने के लिए सपा... छुट्टा जानवरों और खासकर सांड का सहारा लेती रही है...लेकिन अब उसने सारस के बहाने योगी सरकार पर सीधा हमला बोल दिया है। दरअसल पिछले दिनों रायबरेली दौरे के दौरान...अखिलेश...आरिफ नाम के ऐसे शख्स से मिले थे..जिसने एक घायल सारस की जान बचाई थी.। ये सारस आरिफ से इस कदर प्यार करता है...कि आरिफ जहां भी जाता..वो उसके साथ जाता...। सोशल मीडिया में भी आरिफ की तस्वीरें सुर्खियों में रही हैं..लेकिन दो दिन पहले... सारस को वन विभाग की टीम ने आरिफ से जब्त कर लिया...और अब अखिलेश यादव ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है।



























