UP Chunav: Mayawati के ये पुराने साथी थामने वाले हैं Akhilesh Yadav का हाथ | Hindi News
कि, बसपा के 6 विधायक भी सपा में शामिल होने वाले हैं. शनिवार को प्रयागराज में अखिलेश की रैली के दौरान बसपा के 6 समेत कुल 7 विधायक समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे.आपको बता दें कि, बसपा के ये वही 6 विधायक हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव के वक्त सपा का साथ दिया था और विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग की थी. खबर है कि सपा में शामिल होने वाले बसपा विधायक हाजी मुजतबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद, सुषमा पटेल, असलम चौधरी, हरगोविंद भार्गव और असलम राईनी को सपा विधानसभा चुनाव में टिकट भी देगी... और 7वां विधायक भी प्रयागराज मंडल से ही किसी दूसरे दल का बताया जा रहा है.. जिसने पिछले दिनों विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी.


























