Balia: सपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी को दी भद्दी गालियां, रो पड़ीं 90 साल की मां।
यूपी सरकार के खेलकूद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बलिया में संपन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद सपा और बीजेपी के बीच सियासी पारा इस कदर चढ़ गया था कि दोनों पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ जमकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इसको लेकर बीजेपी ने सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बलिया में सपा कार्यकर्ताओं की बदसलूकी के कारण मंत्री उपेंद्र तिवारी के परिजन बहुत दुखी हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के परिवार को गालियां दी थी।



























