UP Budget Session: सत्ता पक्ष को कैसे घेरेंगे, Akhilesh ने दी अपने विधायकों को ट्रेनिंग?
विधानमंडल के बजट सत्र में आज शनिवार को भी सदन की कार्यवाही जारी रहेगी.. ऐसा पहली बार हो रहा है जब सदन की कार्यवाही शनिवार को भी चलेगी.. जिसमें बजट पर चर्चा होगी... इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक बजट पर अपनी बात सदन में रखेंगे। इससे पहले कल समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विधायकों को ट्रेनिंग दी गयी... जिसमें खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव मौजूद थे.. इस ट्रेनिंग सेशन में विधायकों के ये बताया गया कि बजट आखिर कैसे तैयार होता है… साथ ही आंकड़ों के जरिए सरकार को कैसे घेरना है... इस पर भी ट्रेनिंग में जानकारी दी गई... साथ ही ये भी बताया गया कि सदन की परंपराओं का किस तरह निर्वहन करना होता है।

























