BJP की तीसरी लिस्ट में कई दिलचस्प चेहरे, दूसरे दलों से आए नेताओं पर जताया भरोसा | UP Elections 2022
भाजपा ने शुक्रवार को तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर दिया है. 85 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए भाजपा इस बार 15 महिला प्रत्याशियों की घोषणा की है.इससे पहले 107 प्रत्याशियों के ऐलान पर भाजपा ने 5 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था. उस लिहाज से भाजपा अब तक 20 फीसदी महिला उम्मीदवार उतार चुकी है...वहीं भाजपा की तीसरी लिस्ट में एक और दिलचस्प बात रही . तीसरे चरण में भाजपा ने सबसे ज्यादा दूसरे दलों से पार्टी में शामिल हुए चेहरों पर दांव खेला है... साथ ही पुलिस सेवा छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को भी उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा भाजपा ने अदिति सिंह , नितिन अग्रवाल, और रिया शाक्य जैसे दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए चेहरों पर भरोसा जताया है.




























