एक्सप्लोरर
CM Yogi Vijayadashami Pooja: पारंपरिक वेश-भूषा में शोभायात्रा के रथ पर सवार हुए CM Yogi Adityanath
गोरखपुर में विजयादशमी के मौके पर पारंपरिक शोभायात्रा की निकली। जिसकी अगुवाई गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री योगी ने की। शाम में निकाली गई इस शोभायात्रा के सबसे आगे चल रहे रथ पर मुख्यमंत्री योगी पारंपरिक वेश-भूषा में सवार थे। मानसरोवर मंदिर में भगवान शंकर की पूजा के बाद गोरखपुर के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री ने राम का राजतिलक किया। इसके साथ ही प्रतीक रुप में मौजूद सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारी।
और देखें


























