इंडिया ने आखिरी वनडे में इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया है. बेहद ही रोमांचक मुकाबले में इंडिया बाजी मारने में कामयाब रहा. इसके साथ ही इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी. लेकिन नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन ही खर्च किए. सैम कर्रन 95 रन बनाकर नाबाद रहे. कर्रन बेहतरीन पारी खेलने के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला पाए. इंडिया ने टेस्ट और टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड को हराया.
एक्सप्लोरर
ENG vs IND 3rd ODI: England को 7 रनों से हरा Team India ने किया सीरीज पर कब्जा
और देखें






















