एक्सप्लोरर
हुई मुलाकात, बहाए आंसू, फिर खिलाया हलावा... देखिए प्रज्ञा ठाकुर और उमा भारती का 'महा'मिलाप
मध्य प्रदेश के भोपाल में आज केंद्रीय मंत्री उमा भारती और बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की भावुक मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों एक दूसरे के गले लगकर खूब रोईं. बाद में उमा भारती साध्वी को समझाती और उनके आंसू पोंछते नज़र आईं. कुछ दिन पहले ही उमा भारती ने साध्वी पर तंज कसते हुए कहा था कि वह एक महान संत हैं और मैं मूर्ख किस्म की प्राणी हूं.
इस मुलाकात के दौरान उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के पैर छूकर उन्हें प्रणाम भी किया. इस दौरान जब उमा भारती से भावुक होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह हम दोनों का निजी विषय है. इस दौरान उमा भारती ने प्रज्ञा को हलवा खिलाकर शुभकामनाएं दीं.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड






























