एक्सप्लोरर
Chhatrapati Shivaji के हिंदुत्व को लेकर आपस में भिड़े Sambit Patra और Ashok Wankhede
शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण के साथ ही 20 साल बाद फिर से महाराष्ट्र में ठाकरे राज की शुरुआत होगी. लेकिन मुंबई में नई सरकार से पहले दिल्ली में शब्दों का वार शुरू हो गया है. सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में महाराष्ट्र का हवाला देकर आरोप लगाया कि मोदी सरकार बेशर्मी की सियासत कर रही है. सोनिया के मुताबिक केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में साज़िश की. दूसरी तरफ़ बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि जो पार्टी सत्ता के लिए सिद्धांत भूलकर शिवसेना से हाथ मिला रही है, वो नसीहत न दे.
और देखें


























