एक्सप्लोरर
Nirbhaya की मां को उम्मीद- 18 तारीख को जारी हो जाएगा डेथ वॉरंट
आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया मामले की सुनवाई टल गई है. यानी दोषियों की जल्द फांसी के लिए अभी और इंतजार करना होगा. कोर्ट अब इस मामले पर 18 दिसंबर दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगा. दिल्ली की तिहाड़ जेल में चारों दोषी बंद हैं. निर्भया की मां ने चारों दोषियों के लिए जल्द से जल्द फांसी की मांग की है. निर्भया की मां का कहना है कि 18 तारीख को दोषियों के खिलाफ डेथ वॉरंट जारी हो जाएगा.
और देखें
























