एक्सप्लोरर
Jammu-Kashmir के Nowshera सेक्टर में 2 जवान शहीद, देर रात घुसपैठियों से हुई मुठभेड़
घुसपैठियों से मुठभेड़ में आज देश के दो जवान शहीद हो गए. जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में देर रात घुसपैठिए देश के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे तभी मुस्तैद जवानों ने उन्हें रोक दिया. दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें दो जवान शहीद हो गए. महाराष्ट्र के सातारा के रहने वाले 29 साल के नायक संदीप सावंत और नेपाल के रहने वाले पच्चीस साल के राइफलमैन अर्जुन थापा शहीद हो गए.
और देखें

























