एक्सप्लोरर
Madras HC की फटकार के बाद चुनाव आयोग आया हरकत में, चुनाव नतीजों के बाद विजय जुलूस पर लगाया बैन
देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन 2 मई और उसके बाद विजय जुलूस पर बैन लगा दिया है. इसके जुड़ा डिटेल ऑर्डर जल्द ही जारी किया जाएगा. बता दें कि दो मई को पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी पंचायत चुनाव के नतीजे इसी दिन आएंगे.
और देखें




























