एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Uttar Pradeshतस्वीरें: यूपी के रायबरेली में मालदा से दिल्ली आ रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरी, 7 लोगों की मौत
तस्वीरें: यूपी के रायबरेली में मालदा से दिल्ली आ रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरी, 7 लोगों की मौत
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 10 Oct 2018 10:13 AM (IST)
1/16

अभी भी कई यात्री डिब्बों में फंसे हुए हैं. उन्हें बाहर निकालने के लिए कटर आदि मंगवाए गए हैं. उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
2/16

हादसे के बाद उत्तर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है. जनसंपर्क अधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार वाराणसी हेल्पलाइन नंबर 0542 2503814, लखनऊ हेल्पलाइन नंबर 9794830975, 9794830973, प्रतापगढ़ हेल्पलाइन नंबर 05342 220492 और रायबरेली के लिए हेल्पलाइन नंबर 0535 2213154 है.
3/16

उत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार के मुताबिक अधिकारियों की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है. मेडिकल टीमें भी भेजी गयी हैं. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई.
4/16

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम सिंह के मुताबिक आज सुबह करीब छह बज कर दस मिनट पर हुई इस दुर्घटना के कारण 13 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.
5/16

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर बुधवार को दुख प्रकट किया और उम्मीद जताई कि राहत एवं बचाव कार्य में सरकार के स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.
6/16

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. दुर्घटना के कारण इस मार्ग की सभी अप और डाउन लाइनों पर रेल यातायात बाधित है.
7/16

अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकों के एक दल को दुर्घटना राहत मेडिकल वैन से मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) में आपात हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है.
8/16

पीआरओ उत्तर रेलवे दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन मालदा से दिल्ली आ रही थी, हरचंदपुर के पास डिरेल हो गई. सबसे पहले घायल और फंसे हुए लोगों की मदद की जाएगी और उसके बाद बोगियों को हटाया जाएगा.
9/16

इस हादसे में साजिश की भी आशंका जताई जा रही है और एटीएस की टीम को भी मौके पर भेजा गया है. एटीएस की टीम इस बात की जांच करेगी कि कहीं ये कोई आतंकी गतिविधि तो नहीं.
10/16

रायबरेली के हरचंदपुर में बावागंज के पास ये हादसा हुआ है. आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की मदद कर रहे हैं.
11/16

उस वक्त लोगों को तेज झटका महसूस हुआ. किसी की समझ में कुछ आता उससे पहले ही ट्रेन की 9 बोगियां पटरी से उतर गईं.
12/16

उत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह छह बज कर पांच मिनट पर हरचंदपुर नाम की जगह पर हुई.
13/16

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात की जानकारी ली है और मृतकों को दो-दो लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार के मुआवजे की घोषणा की है.
14/16

एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. स्थानीय लोग भी इसमें मदद कर रहे हैं.
15/16

इस भयानक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पीड़ितों की मदद के लिए कई टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं.
16/16

यूपी के रायबरेली में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है जहां मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) की 9 बोगियां पटरी से उतर गईं.
Published at : 10 Oct 2018 10:13 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
दिल्ली NCR
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
क्रिकेट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
साउथ सिनेमा
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद























